नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *भारतीय यात्रियों से भरी बस नेपाल के नदी में गिरने की जानकारी मिलते ही भारतीय अधिकारी नेपाल घटनास्थल के लिए रवाना* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*भारतीय यात्रियों से भरी बस नेपाल के नदी में गिरने की जानकारी मिलते ही भारतीय अधिकारी नेपाल घटनास्थल के लिए रवाना*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*भारतीय यात्रियों से भरी बस नेपाल के नदी में गिरने की जानकारी मिलते ही भारतीय अधिकारी नेपाल घटनास्थल के लिए रवाना*

 

सोनौली महराजगंज। शुक्रवार को पोखरा से काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी भारतीय बस के मस्रयागंदी नदी में गिरने की जानकारी मिलते ही भारत से भारतीय अधिकारियों का दल नेपाल में घटनास्थल के लिए दोपहर बाद रवाना हो गया जानकारी के अनुसार गोरखपुर नंबर की टूरिस्ट बस अप 53 एफ टी 7623 यात्रियों को लेकर पोखरा गई हुई थी जहां से शुक्रवार को काठमांडू जा रही थी बस में कुल 41 लोग सवार थे बस अभी अबू खैरानी के वार्ड नंबर 2 ऐनापहारा के पास पहुंची थी कि अचानक और नियंत्रित होकर मस्रयागंदी नदी में गिर गई जानकारी मिलते ही नेपाल पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया तनहु जिले एसपी वीरेंद्र बहादुर शाही के अनुसार रेस्क्यु टीम ने अब तक 15 लोगों को निकाल लिया है जो बेहोशी की हालत में है दुर्घटना स्थल पर बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी महाराजगंज अनुनय झा के निर्देश पर उप जिलाधिकारी नौतनवा नंदकुमार मौर्य क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी तहसीलदार नौतनवा पंकज शाही चार जिम्मेदार अधिकारी कोतवाल सोनौली अमित सिंह व विक्की लेखपाल को साथ लेकर दोपहर बाद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं रात 10:00 बजे तक भारतीय अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

महाराजगंज से दिनेश मिश्रा की रिपोर्ट

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]