*एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को घूस लेते रंगे हाथ चाय की दुकान से किया गिरफ्तार*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को घूस लेते रंगे हाथ चाय की दुकान से किया गिरफ्तार*
नौतनवा महाराजगंज। नौतनवा तहसील में उस समय हड़कंप मच गया जब तहसील गेट के बगल में स्थित चाय की दुकान से हल्का लेखपाल अनिल पासवान को एंटीकरप्शन की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया लिया जानकारी के अनुसार नौतनवा तहसील क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी राम आशीष गिरी का मकान सरकारी जमीन में बना हुआ है कुछ दिन पूर्व जमीन की पैमाइश कर राम आशीष गिरी को बता दिया गया था कि उसका मकान सरकारी जमीन बना हुआ है मकान गिरा जाएगा। अपने मकान को बचाने के लिए आराम आशीष गिरी तहसील का चक्कर लगाने लगा मकान को बचाने की बदले हल्का लेखपाल द्वारा ₹ की मांग की गई जिसकी जानकारी उसने एंटीकरप्शन की टीम को दिया जिसको लेकर एंटीकरप्शन टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए योजना बना दी योजना के अनुसार ही शुक्रवार को बिजनेस की टीम नौतनवा तहसील में पहुंच गई। योजना राम आशीष गिरि ने पैसा देने के लिए तहसील के पूर्वी गेट के बगल में स्थित एक चाय की दुकान पर बुलाया जहां पैसा लेखपाल को वह देने लगा उसी समय एंटीकरप्शन की टीम ने हल्का लेखपाल को पैसा लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया और अपने गाड़ी में बैठा कर कोल्हुई थाने लेकर चले गए । इस बात की जानकारी मिलते ही तहसील में हड़कंप मच गया। समाचार लिखे जाने तक आगे के कार्रवाई की जानकारी नहीं हो पाई।
महाराजगंज से दिनेश मिश्रा की रिपोर्ट
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





