नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *नौतनवा तहसील में रिश्वतखोरी पर क्या अब लगेगी लगाम* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*नौतनवा तहसील में रिश्वतखोरी पर क्या अब लगेगी लगाम*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*नौतनवा तहसील में रिश्वतखोरी पर क्या अब लगेगी लगाम*

 

 

नौतनवा-महाराजगंज।नौतनवा तहसील की पूर्वी गेट पर एंटी करप्शन टीम द्वारा रिश्वतखोरी के एक मामले में लेखपाल अनिल कुमार पासवान की रिश्वत के साथ गिरफ्तारी के बाद तहसील के विभिन्न कार्यालय में जहां हड़कंप मचा हुआ है, वही तहसील क्षेत्र के आम जनमानस में चर्चा आम हो गई है, इस कार्रवाई के बाद तहसील में हो रहे बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी पर क्या लगाम लग सकेगा। एंट करप्शन की इस कार्यवाही से नौतनवा तहसील कर्मियों में भले ही डर का माहौल समा गया हो, लेकिन क्षेत्र की जनता में काफी खुशी की लहर है। क्षेत्र की जनता मुखर होकर यह कह रही है की नौतनवा तहसील के विभिन्न कार्यालय में जिस तरह की रिश्वतखोरी हो गई थी,उस पर एंटी करप्शन की जितनी भी सराहना की जाए वह कम ही है,यही नहीं क्षेत्र की जनता का यह भी कहना है, कि लेखपाल तो लेखपाल रिश्वतखोरी का आलम यह है कि नौतनवा तहसील के लेखपाल एवं कानूनगो ने प्राइवेट कर्मियों को अपना मुंशी बना कर रखा है, वही मुंशी सरकारी अभिलेखों को अपने कब्जे में लेकर जनता से रिश्वतखोरी को अंजाम दे रहे हैं, नौतनवा तहसील परिसर की स्थिति यह है,कि आज प्राइवेट कर्मी पूरी तरह जनता को चुस रहे हैं।बताते चलें कि अभी हाल ही में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट तौर पर निर्देश जारी करते हुए कहा है कि थाना और तहसील में प्राइवेट कर्मी काम करते मिलेंगे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी संबंधित विभाग के विभागध्यक्ष के विरुद्ध भी गंभीर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन इस आदेश का कोई भी असर नौतनवा तहसील में नहीं है,नौतनवा तहसील में आज भी फौजदारी कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय रजिस्टर कानून कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय, सहित विभिन्न कार्यालय में प्राइवेट कर्मी सरकारी अभिलेखों को अपने कब्जे में लेकर कार्य करते देखे जा सकते हैं।कुल मिलाकर प्राइवेट आदमी जिस तरह सरकारी अभिलेखों को अपने कब्जे में लेकर कार्य कर रहे हैं उससे यह कहा जा सकता है की नौतनवा तहसील में बंदर के हाथ में तलवार थमाने जैसा कहावत चरितार्थ हो रहा है।

 

 

 

नौतनवा से दिनेश मिश्रा की रिपोर्ट

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]