नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 43 बोरी लहसुन नौ साइकिल किया बरामद* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 43 बोरी लहसुन नौ साइकिल किया बरामद*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 43 बोरी लहसुन नौ साइकिल किया बरामद*

 

 

 

निचलौल/ महराजगंज ! थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर ग्राम रेंगहिया के पास शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 43 बोरी लहसुन और नौ साइकिल बरामद किया। जहां सुरक्षा एजेंसियों को देखकर तस्कर कैरियर नेपाल भाग निकले। पकड़े गए लहसुन और साइकिल को कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।

 

थानाध्यक्ष निचलौल देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस और एसएसबी की एक संयुक्त टीम 26 अगस्त की रात करीब 02.30 बजे सीमा पर गश्त कर रही थी। इस दौरान रेंगहिया के पास सीमा पर कुछ व्यक्तियों द्वारा खेत के रास्ते साइकिल पर कुछ सामान लादकर नेपाल से भारत में प्रवेश करते दिखे। जिन्हें पकड़ने के लिए पीछा किया गया तो वह लोग साइकिल व सामान छोड़कर अंतर्राष्ट्रीय सीमा नजदीक होने के कारण नेपाल की तरफ भाग गये। जिसके बाद उनके द्वारा लाये गये सामान की जांच किया गया। जिसमें 43 बोरी लहसुन कुल 860 किलो व नौ साइकिल बरामद हुआ। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय निचलौल को सुपुर्द कर दिया गया।दौरान उपनिरीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता चौकी प्रभारी शीतलापुर, हेडकांस्टेबल पंकज चौहान, अभिलेश कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र यादव, एसएसबी उपनिरीक्षक अमिताभ साहा, हेड कांस्टेबल ईश्वर, आ.सा. अमरनाथ, मुकेश कुमार, आ.चा. देवासुर मीना आदि मौजूद रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]