नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *नगर विधायक ने एसडीएम सदर से दूरभाष पर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की दी चेतावनी* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*नगर विधायक ने एसडीएम सदर से दूरभाष पर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की दी चेतावनी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

 

मिर्जापुर : 26 अगस्त 2024 *नगर विधायक ने एसडीएम सदर से दूरभाष पर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की दी चेतावनी*

 

मिर्जापुर।जिगना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नीबी गहरवार गाँव स्थित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा का मिज़ाज उस समय बिगड़ गया जब कई ग्रामीणों ने एक स्वर में हल्का लेखपाल पर नशे में धुत होकर गाली गलौज व बदजुबानी करने का खुलेआम आरोप लगाया। वरासत दर्ज करने तथा पैमाइश के नाम पर लेखपाल पर धन उगाही तथा नशे में धुत रहने का खुला आरोप लगाया। बताया कि लेखपाल दिव्यांशु श्रीवास्तव ने नीबी गहरवार व आसपास के गांवों में कुछ दलाल व बिचौलियों को पाल रखा है। इस संबंध में लेखपाल का एक आडियो क्लिप भी सुनाया। विधायक ने एसडीएम सदर से दूरभाष पर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। विधायक ने एसडीएम सदर से  लेखपाल के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए कहा। चेतावनी दी कि ग्रामीणों से गालीगलौज करेंगे तो हाड़-गोड़ भी टूट सकता है।  कई ग्रामीणों ने लेखपाल की शिकायत दर्ज कराई। साथ ही लेखपाल से हुई बातचीत का आडियो क्लिप भी विधायक को सौंप दिया।

मिर्ज़ापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]