नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जय शाह बने ICC के नए चेयरमैन-बिना चुनाव के ही बने शहंशाह-1 दिसम्बर से संभालेंगे अपना पद-अमित शाह के बेटे हैं जय शाह* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जय शाह बने ICC के नए चेयरमैन-बिना चुनाव के ही बने शहंशाह-1 दिसम्बर से संभालेंगे अपना पद-अमित शाह के बेटे हैं जय शाह*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जय शाह बने ICC के नए चेयरमैन-बिना  चुनाव के ही बने शहंशाह-1 दिसम्बर से संभालेंगे अपना पद-अमित शाह के बेटे हैं जय शाह*

 

दिल्ली-भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। जय शाह ने न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है। जय शाह इस पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे, इसलिए उन्हें निर्विरोध चुना गया। दरअसल, इस पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त थी और जय शाह ही एकमात्र उम्मीदवार थे। इसके चलते चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ी और उन्हें सीधे चेयरमैन बना दिया गया। ग्रेग बार्कले, जो न्यूजीलैंड के एक वकील हैं, ने ICC चेयरमैन के रूप में दो कार्यकाल (चार साल) पूरे कर लिए हैं। उनका पहला कार्यकाल नवंबर 2020 में शुरू हुआ था और 2022 में उन्हें दोबारा चुना गया था। हालांकि, उन्होंने तीसरे कार्यकाल के लिए खुद को इस दौड़ से अलग कर लिया, जिससे जय शाह का इस पद के लिए चुना जाना लगभग तय हो गया था।

ICC के चेयरमैन पद का कार्यकाल दो साल का होता है, और इसमें तीन बार तक इस पद पर रहने का अवसर मिलता है। जय शाह के नियुक्ति से भारतीय क्रिकेट की वैश्विक स्तर पर पकड़ और मजबूत हो गई है। स्मरण रहे जय शाह अमित शाह के बेटे हैं , वे यह पद 1 दिसम्बर को संभालेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]