नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल पुलिस उप महानिरीक्षक, अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने कि मांग किया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल पुलिस उप महानिरीक्षक, अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने कि मांग किया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

 

मिर्ज़ापुर : 28 अगस्त 2024 *ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल पुलिस उप महानिरीक्षक, अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने कि मांग किया*

 

 

मीरजापुर। मड़िहान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर द्वारा पत्रकार पर हमला किए जाने व हमले का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बाद भी सीएमओ एवं थानाध्यक्ष द्वारा कार्यवाही न किए जाने के विरोध में दर्जनों पत्रकारों ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय ओझा , विंध्याचल मण्डल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के नेतृत्व में पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक व एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपकर मड़िहान थानाध्यक्ष व डाक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने अपने कार्यालय में मौजूद एसपी मीरजापुर को मामले को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। इसके पूर्व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों ने एडीएम वित्त एवं राजस्व शिवप्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपकर डाक्टर के ऊपर मुकदमा दर्ज कर निलंबित करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय ओझा ने कहां कि डाक्टर को भगवान का दुसरा रुप माना जाता है वहीं डाक्टर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर खुलेआम हमला करता है और उसका साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बाद भी थानाध्यक्ष मड़िहान द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है बल्कि पीड़ित पत्रकार को बुलाकर डाक्टर से समझौते का दबाव बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर डाक्टर व थानाध्यक्ष मड़िहान के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो संगठन को मजबूरन धरना प्रदर्शन व जरूरत पड़ी तो आमरण-अनशन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ आडियो वायरल होने पर लेखपाल को निलम्बित कर दिया जाता है तो वहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर खुलेआम जानलेवा हमला करने की घटना का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बाद भी पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं किया जाता है बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को ही दबाने का प्रयास किया जा रहा है तो आम आदमी की हालत क्या होगी। इस मौके पर नितिन अवस्थी, रघुवर मौर्या, राममूर्ति पांडेय, अवनीश उपाध्याय,पवन तिवारी,अभय तिवारी, सुभाष मिश्रा, विभुति सिंह, अरूण पाण्डेय, बसंत मिश्रा, सुभाष मिश्रा, सर्वेश दुबे, अंकित चौरसिया, महेंद्र सिंह,विपांशु द्विवेदी, सतेन्द्र विश्वकर्मा, राहुल तिवारी, राजकुमार सिंह पटेल आदि मौजूद थे। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों के अलावा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन तिवारी, संजय दुबे, अश्विनी उपाध्याय, विकास तिवारी, पप्पू गिरीं, सतेन्द्र मिश्रा,मंगला द्विवेदी आदि ने भी घटना की घोर निन्दा करते हुए कहा कि जनपद में किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]