*सिंदुरिया-स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*सिंदुरिया-स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है*
दिग्विजय नाथ इण्टर कालेज चौक मे गुरुवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन के उपलक्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया हैं तथा उनके जीवन पर शिक्षक विनोद कुमार विमल द्वारा प्रकाश डाला गया। मेजर ध्यानचंद जी का जन्म में 29 अगस्त 1905 ई को इलाहाबाद में हुआ था। वे जब हॉकी खेलते थे तो उनकी स्टिक में मानो जादू होता था और विपक्षी टीम पर लगातार गोल करते थे। इसी बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है। मेजर ध्यानचंद जी ने तीन ओलंपिक खेलों का प्रतिनिधित्व किया और लगातार तीनों ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलवाया। भारत सरकार ने 1956 में पद्म भूषण से उन्हें विभूषित किया। विद्यार्थी जीवन में खेलों का भी बहुत महत्व होता है।
केवल किताबी कीड़ा बना अच्छा नहीं है। खेल से मनुष्य का शारीरिक,मानसिक, अनुशासन, एकाग्रता धैर्य व टीम की भावना का विकास होता है। और कहा भी गया है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। तो निश्चित रूप से हम सभी को अपने जीवन में खेल को महत्व देना चाहिए और सभी के लिए खेल अति आवश्यक है। वृहस्पतिवार को प्रातःप्रार्थना सभा मेंवृहस्पतिवार को प्रातःप्रार्थना सभा में विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार विमल द्वारा छात्राओं को खेल दिवस पर ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
