नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा पुलिस आरक्षी प्रवेश परीक्षा के चौथे दिन आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा पुलिस आरक्षी प्रवेश परीक्षा के चौथे दिन आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा पुलिस आरक्षी प्रवेश परीक्षा के चौथे दिन आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।*

महराजगंज।प्रथम पाली में दोनो अधिकारियों ने जीएसवीएस इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और महामाया आईटी पॉलिटेक्निक सहित विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कंट्रोल रूम, स्ट्रॉन्ग रूम, परीक्षा कक्षों आदि का निरीक्षण किया और परीक्षा के सुचारू संचालन के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिया।

परीक्षा केंद्रों पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र देखे और बायोमेट्रिक स्कैनर में दर्ज उपस्थिति की भी जांच की। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी प्रवेश पत्रों पर होलोग्राम अवश्य चिपकाएं और अगर किसी के प्रवेश पत्र में कोई समस्या है तो शपथ पत्र जरूर लें।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देपशित किया कि प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन जांच की जाए। उनकी पहचान का सत्यापन प्रमाणिक ढंग से करें और किसी प्रकार के अवैध साधन का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें।

प्रथम पाली में 3144 परीक्षार्थियों के सापेक्ष कुल 1717 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1427 अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में 1758 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1386 अनुपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान संबंधित केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]