नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *तस्करी का 17 बंडल कपड़ा तथा चार मोटरसाइकिल बरामद कर पुलिस ने कस्टम कार्यालय को भेजा* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*तस्करी का 17 बंडल कपड़ा तथा चार मोटरसाइकिल बरामद कर पुलिस ने कस्टम कार्यालय को भेजा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*तस्करी का 17 बंडल कपड़ा  तथा चार मोटरसाइकिल बरामद कर पुलिस ने कस्टम कार्यालय को भेजा*

 

नौतनवा महाराजगंज। नायब तहसीलदार नौतनवां सौरभ श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार की रात 11:00 बजे तस्करी की सूचना पर नौतनवा नगर पालिका के भुण्डी मोहल्ले में छापे मारी कर 17 बंडल तस्करी का कपड़ा तथा चार अदद मोटरसाइकिल जिसका नंबर यूपी 56 ए जेड 6790, यूपी 56 ए डब्लू 2416 यूपी 56 एफ 1196 यूपी 55 एच 2707 बरामद कर कस्टम की धारा 113 के तहत विधि करवाई हेतु कस्टम को भेज दिया है पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नायब तहसीलदार नौतनवा ने बीती रात 11:00 बजे पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर उक्त सामान की बरामदगी की गई है। लेकिन किसी भी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हुई है आश्चर्य की बात तो यह है कि पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में टीम में शामिल किसी भी दरोगा या सिपाही का नाम  नहीं है । दूसरा पहलू यह है कि नायब तहसीलदार के नेतृत्व में जिस स्थान पर छापेमारी कर 17 बंडल तस्करी का कपड़ा बरामद करने की बात की जा रही है उक्त विज्ञप्ति में किस के मकान पर छापेमारी की गई है या सड़क पर यह नहीं दर्शाया गया है इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह से बात की गई छापेमारी की टीम में पुलिस के कौन-कौन लोग शामिल थे तो उन्होंने कहा कि उस समय में मौके पर मौजूद नहीं था टीम में शामिल पुलिस कर्मियों के नाम की जानकारी हमें नहीं है पता कर बताऊंगा। मामले की सच्चाई जानने के लिए जब नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने भी कहां की पुलिस कर्मियों के नाम की जानकारी मुझे नहीं है।

 

एक नजर इस पर भी डालें–

 

1–समान किसका मालूम नहीं

 

2—मोटरसाइकिल किसकी मालूम नहीं

 

3–जिस मकान पर छापेमारी की गई मकान मालिक या किराएदार का नाम मालूम नहीं

 

4—-छापेमारी के समय पुलिस टीम में कौन-कौन लोग शामिल रहे नाम मालूम नहीं

 

5–यदि सड़क पर की गई तो किस स्थान पर की गई सिर्फ मोहल्ला मालूम स्थान चिन्हित नहीं

 

आश्चर्य की बात तो यह है कि इसकी जानकारी किसी को क्यों नहीं है इसका जवाब किसी के पास नहीं है इसके पीछे क्या खेल है लिखने वाले को भी नहीं मालूम है।

 

नौतनवा महाराजगंज से दिनेश मिश्रा की रिपोर्ट

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]