*ट्रैक्टर ट्राॅली के चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*ट्रैक्टर ट्राॅली के चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत*
महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महुअवा सिनेमा हाल के पास ट्रैक्टर ट्राॅली के चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक, महुअवा निवासी कार्तिकेय विश्वकर्मा (8) रुद्रापुर गांव से घर जा रहा था। महुअवा के करीब सिनेमा हाल के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गया, इससे कार्तिकेय की मौत हो गई।
मालूम हो कि मृतक के पिता रामशरण मजदूरी करते हैं और वह दिल्ली में हैं तथा माता रीना गृहणी हैं।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





