नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कोटवा निवासी युवक की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में हुई मौत* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कोटवा निवासी युवक की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में हुई मौत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कोटवा निवासी युवक की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में हुई मौत*

 

 

परतावल/महराजगंज  : श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कोटवा निवासी युवक की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई सूचना जैसे ही मृतक के परिजनो को लगी तो परिजनों एवं गांव में कोहराम मच गया। सऊदी में मरने वाले युवक की पहचान नौसाद (36 वर्ष)  पुत्र मसताने ग्राम कोटवा के रूप में हुई है ।

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक नौसाद सऊदी अरब के रियाद में ट्रक चालक के रूप मे कार्य करते थे रविवार की सुबह अपने ट्रक को सड़क के साइड में खड़ा कर के गाड़ी में सो गए अचानक पीछे से आर ही तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ट्रक को टक्कर मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज हेतु उन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

मृतक नौसाद दो वर्ष पूर्व सऊदी अरब कमाने गए थे नौसाद की शादी हो चुकी है उनकी एक 8 वर्ष की बेटी है । मौत की सूचना पर परिवार मे कोहराम मच गया।

 

 

इस घटना के सम्बन्ध मे जानकारी के लिए परिजनो द्वारा सऊदी अरब मे अन्य परिचितो से सम्पर्क किया गया है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]