नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *पिपराकाजी गांव के चौराहे पर सोमवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस दो पक्षों के 13 नामजद व एक दर्जन अज्ञात लोगो के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज*  – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*पिपराकाजी गांव के चौराहे पर सोमवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस दो पक्षों के 13 नामजद व एक दर्जन अज्ञात लोगो के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज* 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पिपराकाजी गांव के चौराहे पर सोमवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस दो पक्षों के 13 नामजद व एक दर्जन अज्ञात लोगो के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज*

 

 

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के पिपराकाजी गांव के चौराहे पर सोमवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस दो पक्षों के 13 नामजद व एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज की है। जिसमे सपा के लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया गया है।

आप को बता दे कि घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे की है। आरोप है कि समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सतीश यादव सोमवार शाम को 10 लोगो के साथ गोलबंद होकर लाठी डंडों के साथ बाइक और चार पहिया वाहन में सवार होकर पिपराकाजी गांव स्थित चौराहे पर पहुंच गए। पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला कर मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष और एक युवक के सहयोगी के साथ मारपीट के दौरान युवक मोनू अली के सिर पर चोट लगने की वजह से वह घायल हो गया। वहीं दूसरे गुट के लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सतीश यादव और दीपक यादव के बाएं हाथ पर चोट लगने की वजह से घायल हो गए।

लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सतीश यादव की तहरीर पर युवक मोनू अली सहित सात नामजद के साथ ही कई अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।वही युवक मोनू अली की तहरीर पर सपा के लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सतीश यादव सहित छह नामजद के साथ ही 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सतीश यादव और शाह आलम निवासी रौतार, मोनू अली और हैदर अली तथा अकमल निवासी पिपराकाजी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

क्या कहते है निचलौल थाना प्रभारी

निचलौल थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षो को हिरासत में ले कर बिधिक कार्यवाई की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]