नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *कौन हैं ब्रुनेई के शासक, जो हैं 800 लग्जरी कार, सोने से मढ़े जेट और दुनिया के सबसे बड़े महल के मालिक* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*कौन हैं ब्रुनेई के शासक, जो हैं 800 लग्जरी कार, सोने से मढ़े जेट और दुनिया के सबसे बड़े महल के मालिक*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*कौन हैं ब्रुनेई के शासक, जो हैं 800 लग्जरी कार, सोने से मढ़े जेट और दुनिया के सबसे बड़े महल के मालिक*

 

 

PM  मोदी ब्रुनेई की ऐतिहासिक यात्रा पर हैं, यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस देश का दौरा कर रहा है। यह यात्रा ब्रुनेई के 29वें सुल्तान हसनल बोल्किया के व्यक्तिगत निमंत्रण पर हुई है। ब्रुनेई भारत के लिए रणनीतिक महत्व रखता है, खासकर देश की “एक्ट ईस्ट” नीति के संदर्भ में। बहरहाल, जानते हैं ब्रुनेई क्यों है भारत के लिए जरूरी? कौन हैं इस देश के शासक जो हैं दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक ?

कहाँ स्थित है ब्रुनेई?….

ब्रुनेई, जिसे आधिकारिक तौर पर ब्रुनेई दारुस्सलाम के नाम से जाना जाता है, बोर्नियो द्वीप पर स्थित एक छोटा दक्षिणपूर्व एशियाई देश है। सिर्फ़ 5,765 वर्ग किलोमीटर में फैला ब्रुनेई सिक्किम जैसे कुछ भारतीय राज्यों से भी छोटा है। इसकी राजधानी बंदर सेरी बेगवान है और 2023 तक देश की आबादी लगभग 455,885 थी, जिसमें राजधानी शहर में लगभग 200,000 लोग रहते थे।

 

 

ब्रुनेई के सुल्तान कितने अमीर हैं।

 

 

ब्रुनेई 14वीं शताब्दी से राजशाही रहा है और इसके वर्तमान शासक सुल्तान हसनल बोल्कियाह 1967 से राजगद्दी पर हैं। 1984 में, अंग्रेजों के जाने के बाद, बोल्कियाह प्रधानमंत्री भी बने। ब्रुनेई के छोटे आकार के बावजूद, सुल्तान बोल्कियाह दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक हैं। 1980 के दशक तक, उन्हें दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति माना जाता था। फोर्ब्स के अनुसार, उनकी संपत्ति ₹1.4 लाख करोड़ से अधिक है, जो मुख्य रूप से देश के विशाल तेल और प्राकृतिक गैस भंडार से प्राप्त होती है।

 

दुनिया के सबसे बड़े महल में रहते हैं सुल्तान

 

 

सुल्तान हसनल बोल्कियाह दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शानदार महलों में से एक, इस्ताना नूरुल ईमान में रहते हैं। 2 मिलियन वर्ग फीट में फैले इस महल का निर्माण 1984 में ₹500 करोड़ की अनुमानित लागत से हुआ था। इस महल में 22 कैरेट सोने से बना सोने की परत चढ़ा हुआ गुंबद, 1,700 कमरे, 250 से ज़्यादा बाथरूम और पाँच स्विमिंग पूल हैं। इसमें एक बार में 200 से ज़्यादा कारें पार्क करने की क्षमता भी है।

800 कारें और एक सोने से मढ़ा हुआ जेट।

सुल्तान बोल्किया अपनी शानदार जीवनशैली के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। उन्हें लग्जरी कारों और घोड़ों का शौक है, उनके अस्तबल में करीब 200 घोड़े हैं। उनके कार कलेक्शन में करीब 800 से लग्जरी गाड़ियाँ शामिल हैं, जिनमें 300 फेरारी और करीब 500 रोल्स-रॉयस शामिल हैं, जिनकी कीमत 5 बिलियन डॉलर से ज़्यादा है। वह बोइंग 747 जेट में यात्रा करते हैं, जिसकी कीमत ₹3,000 करोड़ से ज़्यादा है और यह सोने से जड़ा हुआ है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]