*जनता की समस्याओं का तत्वरित हो समाधान-जनता का हित सर्वोपरि= पंकज चौधरी-केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*जनता की समस्याओं का तत्वरित हो समाधान-जनता का हित सर्वोपरि= पंकज चौधरी-केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री*
नौतनवा ।महाराजगंज। जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो, क्षेत्रीय जनता अनावश्यक परेशान ना हो ,जनता के हितों की सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारी कार्य करें ।उक्त बातें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहीं। नौतनवा स्थित डाक बंगले में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को सुनने के उपरांत उन्होंने कहा कि मेरे जनता दर्शन कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि क्षेत्रीय जनता को अपनी समस्याओं को लेकर की इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि जनता का वाजिब काम प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें । किसी भी दशा में हीला हवाली न हो । जनता अनावश्यक परेशान ना हो। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश के विकास के लिए जो कार्य किया है वह आज तक किसी भी सरकारों ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार भाजपा की सरकार नहीं, बल्कि जनता की सरकार है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने क्षेत्रीय जनता का अभिवादन किया। तथा आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया । इस मौके पर बबलू सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, नन्हे सिंह, गजाधर दुबे ,हरिशंकर जायसवाल ,प्रेम सिंह, प्रेम जैसवाल, ऋषिकेश अग्रहरि, नरेंद्र सिंह , सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





