नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *ट्रक की चपेट में आने से तीन बाइक सवारों की दर्दनाक मौत* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*ट्रक की चपेट में आने से तीन बाइक सवारों की दर्दनाक मौत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*ट्रक की चपेट में आने से तीन बाइक सवारों की दर्दनाक मौत*

*महराजगंज* 05/09/024

पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी – पनियरा हाईवे स्थित डिंगुरी गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के पनियरा – मुजुरी हाईवे के मुख्य मार्ग पर स्थित डिंगुरी गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से तीन बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।मौके पर पहुंची पनियरा थाना पुलिस बाइक सवार मृतकों की शिनाख्त करने एवं पोस्टमार्टम में जुटी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना पनियरा – मुजुरि मुख्य हाईवे स्थित डिंगूरी गांव के पास हुआ।

शिनाख्त के दौरान तीनों मृतकों की पहचान, नगर पंचायत पनियरा के अब्दुल कलाम नगर के निवासी डब्लू प्रजापति (35 वर्ष) पुत्र मल्लर,छोटू प्रजापति (25 वर्ष) पुत्र रामचंद्र प्रजापति, व आकाश प्रजापति (17 वर्ष) पुत्र जयनाथ प्रजापति के रूप में हुई है।

पनियरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुटी हुई है।एक साथ एक ही मुहल्ले के तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से पूरा मोहल्ला गम में डूब गया, तीनों युवकों के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।

*न्यूज एंटी करप्शन भारत*

*शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”*

पनियरा/महराजगंज

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]