नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सड़क हादसे में आगरा खंदौली थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के 17 लोगों की जान* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सड़क हादसे में आगरा खंदौली थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के 17 लोगों की जान*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सड़क हादसे में आगरा खंदौली थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के 17 लोगों की जान*

 

हाथरस सड़क हादसे में आगरा खंदौली थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के 17 लोगों की जान गई है। शुक्रवार रात सभी के शव गांव लाए गए। शवों को देखते ही परिजनों की चीख पुकार से गांव वालों और आस-पास के लोगों का दिल दहल उठा। शवों के पहुंचने पर प्रशासनिक अमला भी मुस्तैद है।

 

बता दें कि हाथरस सड़क हादसे में आगरा जिले के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सेमरा में शुक्रवार देर रात तक एक के बाद एक कुल 17 शव पहुंचे। गांव में चीख पुकार मच गई। गांव के मोहल्ला कारू में मुन्ना, लतीफ, बेदरिया, चुन्ना, और नूर मोहम्मद का आंगन छोटा पड़ गया। तंबू लगाकर शव रखे गए। हादसे में किसी के सिर से पिता का साया उठा तो किसी की मांग का सिंदूर उजड़ गया। किसी के मासूम छिन गये तो किसी के परिवार में कोई बचा ही नहीं है। इस हादसे में 5 भाइयों का परिवार खत्म हो गया। मरने वालों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। आज सभी के अंतिम संस्कार किए जाएंगे।

कैसे करूं सब्र… लुट गया सब कुछ : हाथरस सड़क हादसे में 5 भाइयों के परिवार के 16 लोग दुनिया से चले गए। गांव सेमरा में अभी भी मातम पसरा हुआ है। जब मासूमों के शव गांव में पहुंचे तो परिजन उनका चेहरा देखते ही बिलख उठे। बोले… या अल्लाह… ये क्या हुआ… मेरा सब कुछ उजड़ गया। तुझे इन बच्चों पर रहम करना चाहिए था।

अनीस ने बताया कि बडे़ भाई हामिद, शोएब और सूफियान का शव देखकर सभी रो रहे हैं। हादसे में शान मोहम्मद की पत्नी, दो बेटे और एक बेटी खो दी है। वहीं जैसे-जैसे गांव में रात में शव पहुंचते गए। चीख पुकार मच गई।

हादसे की सूचना पर परिचित, रिश्तेदार शुक्रवार देर रात तक गांव में पहुंच गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रात से ही गांव में डेरा डाले हैं। एसडीएम एत्मादपुर संगमलाल गुप्ता और एसीपी एत्मादपुर पियूषकांत राय गांव में पहुंच चुके हैं। आज एक साथ जनाजे निकलेगा। सभी शव कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे। इसको लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रात में ही परिजन और परिचितों से बात की थी।

बता दें, खंदौली थाना का गांव सेमेरा मिश्रित आबादी का है। गांव में नसीम अली का सबसे बड़ा परिवार है। नसीम अली के पांच बेटे मुन्ना, लतीफ, बेदरिया, चुन्ना, और नूर मोहम्मद हैं. वे आसपास ही मोहल्ला कारू में रहते हैं। हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया है। हादसे की खबर आते ही मोहल्ले में मातम छा गया। हर तरफ चीत्कार मच गई। हर आंख में आंसू थे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक साथ गांव से 17 जनाजे उठेंगे।

पिकअप से चालीसवें में गए थे सभी

नसीम के बेटे बेदरिया की बेटी असगरिया का निकाह हाथरस के सासनी क्षेत्र स्थित गांव मुकुंदखेड़ा में हुआ है। असगरिया की दादी सास के चालीसवें में पूरा परिवार शुक्रवार दोपहर एक बजे सेमरा से पिकअप से गया था। इसमें मुन्ना, लतीफ, बेदरिया, चुन्ना, और नूर मोहम्मद के साथ ही उनके बेटे, बहू और पौत्र व बेटियां सभी चालीसवें में मुकुंदखेड़ा के लिए गए थे। घर पर अकेला बेदरिया का बेटा सोनू रुका था। लतीफ ने शाम 6 बजे फोन कर सोनू को हाथरस में दुर्घटना की जानकारी दी तो गांव में कोहराम मच गया। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर अलीगढ़ डिपो की बस और पिकअप में टक्कर हो गई थी।

पिता रुक गए थे

सोनू ने बताया कि मेरे परिवार के 15 लाेग हादसे का शिकार हुए हैं। गांव में चीख पुकार मची हुई है। आसपास से रिश्तेदार भी पहुंच गए हैं। बेदरिया खां का बेटा इरशाद फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। शुक्रवार दोपहर को घर देर से पहुंचा था। तब तक पिकअप निकल चुकी थी। इसलिए बाइक से पत्नी आबिदा और छह माह के बेटे आरिफ को लेकर मुकुंदखेड़ा के लिए चला गया. चालीसवें में शामिल होने के बाद घर लौटने को तैयार हुआ तो पता चला कि पिता बेदरिया खां को मुकुंदखेड़ा में रात को रुकेंगे। इरशाद ने पिता के लिए अपनी बाइक छोड़ी और पत्नी और बेटे के साथ पिकअप में ही बैठ गया. हादसे में इरशाद की मौत हो गई. जबकि उनकी पत्नी आबिदा और आरिफ घायल हैं।

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

इरशाद (26) पुत्र बेदरिया, छोटे (30) पुत्र बेदरिया खान, मुन्ना (45) पुत्र नसीब अली, मुस्कान (19) पुत्री नूर मोहम्मद, भोला (22) पुत्र नूर मोहम्मद, हामिद उर्फ टल्ली (27) पुत्र चुन्ना, तबस्सुम (25) पत्नी टल्ली, नजमा (27) पत्नी आबिद, खुशबू (27) पत्नी हाशिम, जमील (45) पुत्र गनी मोहम्मद, अयान (2) पुत्र हाशिम, सुफियान (2) पुत्र हामिद, शोएब (4) पुत्र हामिद, अलफेज (11) पुत्र सोनू, अप्पी (2), गुलशन (15) (ये सभी गांव सेमरा खंदौली, आगरा के हैं ) जबकि इशरत (56) पुत्र मुशीर खान फिरोजाबाद को दीदामई के रहने वाले थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]