नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *अग्निशमन भवन निर्माण के लिए मिले 12 करोड़ के धन का श्रेय लेने को लेकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व नौतनवां विधायक का मतभेद सामने आया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*अग्निशमन भवन निर्माण के लिए मिले 12 करोड़ के धन का श्रेय लेने को लेकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व नौतनवां विधायक का मतभेद सामने आया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*अग्निशमन भवन  निर्माण के लिए मिले 12 करोड़ के धन का श्रेय लेने को लेकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व नौतनवां विधायक का मतभेद सामने आया*

 

 

 

अग्निशमन केंद्र के निर्माण के लिए शासन द्वारा भेजे गए धन का श्रेय को लेकर मतभेद सामने आ गया है वैसे तो विगत कई माह से अंदर खाने में क्षेत्रीय विधायक रिषी त्रिपाठी और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के बीच में शीत युद्ध चल रहा था कभी साए की तरह केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की आगे पीछे चलने वाले रिषी त्रिपाठी कुछ दिनों से उनसे दूरी बनाए हुए हैं यह चर्चा आम हो चुकी है की की लोकसभा चुनाव में भीतर घात को लेकर दोनों लोगों के बीच में मन-मुटाव हो गया। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं ने भी विधायक रिषी त्रिपाठी से दूरियां बना ली है लेकिन यह बात अभी तक दबी हुई थी लेकिन जैसे ही अग्निशमन निर्माण के लिए नौतनवा विधानसभा के मुडिला  गांव के पास  12 करोड़ के करीब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा धन और मुक्त किए जाने की जानकारी हुई वैसे ही इसका श्रेय लेने के लिए क्षेत्रीय विधायक रिषी त्रिपाठी और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री महाराजगंज के सांसद पंकज चौधरी की फेसबुक आईडी पर लिखा जाने लगा कि मेरे प्रयास से अग्निशमन निर्माण के लिए पैसा आया है। दोनों लोगों द्वारा अपने फेसबुक आईडी पर लिखने से इसकी चर्चाएं तेजी से शुरू हो गई हैं की संसद और विधायक के बीच में विरोध की जो लकीर खींच चुकी थी अब वह खुलकर सामने आ गया हैं। इस संबंध में जब भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि रिषी त्रिपाठी निषाद पार्टी से नौतनवा के विधायक हैं जबकि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री महाराजगंज से भाजपा के सांसद हैं। दोनों लोग सरकार के अभिन्न अंग है विकास के लिए दोनों लोग समर्पित हैं प्रयास दोनों लोगों ने किया है विकास सभी लोग चाहते हैं।

 

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]