नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ।*जिला महिला चिकित्सालय में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अल्ट्रासाउंड सेंटर का फीता काट कर किया शुभारंभ* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

।*जिला महिला चिकित्सालय में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अल्ट्रासाउंड सेंटर का फीता काट कर किया शुभारंभ*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिला महिला चिकित्सालय में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अल्ट्रासाउंड सेंटर का फीता काट कर किया शुभारंभ*

 

महराजगंज! महराजगंज स्थित जिला महिला चिकित्सालय में आज केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने अल्ट्रासाउंड सेंटर का फीता काट कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर विवेक गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि लोगों को स्वास्थ सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके, चिकित्सकों की समस्या से मुक्ति मिले और सदर अस्पताल में हर तरह की सुविधा मिले, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। आज अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालन शुरू हो जाने से मरीजों को अल्ट्रासाउंड की बेहतर सुविधा मिलेगी। जिसका लाभ हमारी गर्भवती महिलाओं को मिलेगा। गरीब परिवार के लोगों को बाहर नही जाना होगा और पैसों की भी बचत होगी।केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुधार किया है और गरीबों को मुफ्त इलाज मिले इसके लिए आयुष्मान कार्ड भी दिया है। जिसमे 5 लाख तक का इलाज मुफ्त होता है वही आभा कार्ड का भी बनाना शुरू कर दिया जिसमें 2 लाख तक का इलाज मुफ्त हो सकेगा।

आज जो सुविधाएं हमारे सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मिल रही है पूर्व की सरकारों ने कत्तई चिंता नही की।

 

 

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने इस अवसर पर नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पंकज वर्मा, केन्द्रीय मंत्री के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, प्रधान टीटू राय,गौतम पटेल, अजय पटेल, वीरेंद्र लोहिया, डॉ ए बी मिश्रा, डॉ ज्योत्सना ओझा मिश्रा, देवेश पांडेय, जय प्रकाश मिश्रा के अलावा तमाम गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के लोग मौजूद रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]