नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महिला अस्पताल में ही अब होगा गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड जांच* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महिला अस्पताल में ही अब होगा गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड जांच*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*महिला अस्पताल में ही अब होगा गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड जांच*

महराजगंज 07/09/024

जिला मुख्यालय स्थित,महिला अस्पताल में ही अब गर्भवती महिलाओं को, अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिल सकेगी।इसके लिए उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज या अन्य किसी दूसरे जगह जा कर भटकना नहीं पड़ेगा।अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा महराजगंज जिला महिला अस्पताल में शुरू हो गई है। ओपीडी में गर्भवती महिलाएं स्त्री – प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर महिला अस्पताल में ही अब अल्ट्रासाउंड जांच करा सकेंगी।

उक्त बातें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं जिले के सांसद श्री पंकज चौधरी ने,शनिवार को अल्ट्रासाउंड जांच कक्ष एवं ब्लड कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्टेशन एंबुलेंस का शुभारंभ करते हुए,बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा।

श्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम जनमानस को निःशुल्क चिकित्सा एवं शिक्षा देने तथा हर स्तर पर विकास करने का कार्य कर रही है।गरीबों को गंभीर बीमारी में निःशुल्क चिकित्सा के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना संचालित की है।
हर वर्ष लाखों गरीब नामचीन हॉस्पिटलों में पांच लाख रुपए तक का इलाज करा कर स्वस्थ हो रहे हैं।

जिला अस्पताल की ही तरह स्वास्थ्य केंद्रों पर भी हाईटेक पैथोलॉजी संचालित करने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है।लेकिन अन्य राजनीतिक दलों के लोगों को जनता के सेहत से कोई सरोकार नहीं था।
जिला अस्पताल को ब्लड कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्टेशन एंबुलेंस की सुविधा होने से,रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा ब्लड कलेक्शन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल,पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी,सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, एडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. दिलीप सिंह, सीएमएस डॉ.अर्जुन प्रसाद भार्गव, डॉ.ज्योत्सना ओझा, डॉ.अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

न्यूज एंटी करप्शन भारत

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

महराजगंज 07/09/024

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]