नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा नवीन मंडी स्थल, नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया*। – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा नवीन मंडी स्थल, नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया*।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सिद्धार्थनगर 09 सितम्बर 2024/ *जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा नवीन मंडी स्थल, नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया*।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नवीन मंडी स्थल, नौगढ़ के समस्त परिसर को देखा गया। जिलाधिकारी ने सब्जी एवं फल के व्यापारियों से वार्ता किया तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। व्यापारियों द्वारा अवगत कराया गया कि कोई समस्या नहीं है। जिलाधिकारी ने मंडी सचिव को निर्देश दिया कि व्यापारियों के लिए मूलभूत सुविधायें शुद्ध आर0ओ0 का पानी , कैंटीन, शौचालय आदि की व्यवस्था करायें। मंडी में निर्मित हो रहे आर0सी0सी0 चबूतरा को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा नवीन मंडी स्थल, नौगढ़ के कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रामजियावन मंडी निरीक्षक अनुपस्थित पाये गयेे, जिलाधिकारी द्वारा एक दिन का वेतन काटने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा दुकानों के आवंटन की पत्रावली, पंजीकरण, वित्तीय रजिस्टर आदि को देखा गया। जिलाधिकारी द्वारा मंडी परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, शौचालय को क्रियाशील करने, बैठने आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान सचिव, मंडी समिति नौगढ़, व अन्य कर्मचारीगण एवं व्यापारीगण उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]