*गंगवलिया पोखरे से मगरमच्छ को निकालने में वन विभाग असमर्थ-ग्रामीणों के सहयोग से निकाला गया मगरमच्छ*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*गंगवलिया पोखरे से मगरमच्छ को निकालने में वन विभाग असमर्थ-ग्रामीणों के सहयोग से निकाला गया मगरमच्छ*
परसामलिक-महराजगंज। आपको बता दें की परसामलिक थाना क्षेत्र के गंगवलिया गांव में दो दिन पहले एक निजी पोखरे में ग्रामीणों को मगरमच्छ दिखाई दिया ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी लगातार दो दिनों तक वन विभाग को सूचना दी गई पर वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को निकालने के लिए कहीं कोई प्रयास नहीं किया, यहां तक ग्रामीणों ने जिले के वन विभाग के आला अधिकारियों तक फोन किए गए पर उनका जवाब सार्थक नहीं आया।जिला प्रभागीय वन अधिकारी से इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली है, कि वन विभाग की टीम ने इसको निकला है,अभी तक तो यही होता आया है की वन विभाग की टीम के द्वारा ही मगरमच्छ को निकाला जाता है। दूसरी तरफ ग्रामीणों से पूछने पर सच्चाई कुछ और ही है ग्रामीणों का कहना है कि मछुआरों को बुलाकर के मगरमच्छ को निकाला गया है, मगरमच्छ को ग्रामीणों ने निकालकर वनरक्षक राजेश श्रीवास्तव को सौंप दिया गया है, मगरमच्छ को निकालने में वन विभाग के किसी भी कर्मचारी का कोई सहयोग नहीं है।
*नौतनवा से अंबिका दत्त चौबे की रिपोर्ट*
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





