नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *श्यामदेउरवा पुलिस ने मक्का से भरी पिकअप और एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*श्यामदेउरवा पुलिस ने मक्का से भरी पिकअप और एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*श्यामदेउरवा पुलिस ने मक्का से भरी पिकअप और एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

 

 

परतावल/महराजगंज-थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तस्करी के मक्का से भरी पिकअप और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस ने यह कार्रवाई 9 सितंबर 2024 को सुबह 7:05 बजे पर परतावल बाजार अस्पताल रोड के आगे लमूहा बाग के पास की। जहां से 106 बोरी ब्राजीलियन मक्का और 24 बोरी पीसइनगालो मक्का बरामद की गई।

जिस वाहन पर मक्का लोड था उसका नंबर यूपी 53 ए0 टी0/7550 है जिसको जब्त कर लिया गया है। और बरामद समान के साथ गिरफ्तार अभियुक्त करन (26 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 03 निचलौल थाना निचलौल जनपद महाराजगंज को पुलिस ने कस्टम अधिनियम की धारा 111 के तहत गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

मालूम हो कि श्यामदेउरवा पुलिस अपराध और तस्करी की रोकथाम के लिए क्षेत्र में गस्त कर रही थी जब उन्होंने संदिग्ध हालत में एक पिकअप को देखा तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तस्करी के बडे़ प्रयास को असफल कर दिया गया।इस कार्रवाई में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह के साथ परतावल चौकी प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह उप निरीक्षक अंकित चौरसिया और हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार मौर्य की टीम सक्रिय भूमिका निभाते हुए तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया।

 

श्यामदेउरवा पुलिस की इस सफलता से तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है और इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश जाता है कि जिले में अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]