नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु अगस्त माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु अगस्त माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु अगस्त माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान*

 

 

 

 

महराजगंज! विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु अगस्त माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

लगातार दो बार डैसबोर्ड पर प्रथम स्थान हासिल कर बेहतर कार्य के लिए जनपद सुर्खियों में है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सीएम डैशबोर्ड द्वारा जारी सूची में सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह जनपद के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि रैंकिंग से संतुष्ट होने की बजाय और बेहतर करने का प्रयास करें, क्योंकि प्रथम स्थान पाकर उसपर बने रहना अधिक श्रमसाध्य होता है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जिला प्रशासन को इसी मंशा के अनुरूप सभी को मिलकर कार्य करना है। हम सबके लिए हर्ष का विषय है कि हम लोग अबतक शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने में सफल रहे हैं और पूर्ण विश्वास है कि आगे भी हम इस प्रदर्शन को बरकार रखेंगे।मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन कहा कि जुलाई
माह मे जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। दूसरी बार पुनः उपलब्धि हासिल हुई है। यह सबके सामूहिक प्रयास और जिलाधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन का
परिणाम है। हमे अपने प्रयास को और तेज करना होगा,ताकि हम इस प्रदर्शन को कायम रख सकें।

अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि जनपद को सीएम डैशबोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर बधाई। यह प्रदर्शन जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन और सबके सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]