नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *ये वो हनुमान थे, जिन्होंने कलयुग में सनातन धर्म की जड़ो को फिर से सींचने का काम किया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*ये वो हनुमान थे, जिन्होंने कलयुग में सनातन धर्म की जड़ो को फिर से सींचने का काम किया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*ये वो हनुमान थे, जिन्होंने कलयुग में सनातन धर्म की जड़ो को फिर से सींचने का काम किया*

 

गोरखपुर।वो हनुमान थे, जिन्होंने कलयुग में सनातन धर्म की जड़ो को फिर से सींचने का काम किया। स्व. श्री हनुमान प्रसाद पौद्दार जी जिन्होंने गीता प्रेस गोरखपुर की स्थापना की और कलयुग में भारत के घर घर मे वैदिक धर्म ग्रंथों, शास्त्रों को पहुचाने का काम किया। आज भारत के घर मे जो सनातन शास्त्र पहुच रहे हैं वो स्व श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार जी की देन है। वास्तव में हनुमान प्रसाद पोद्दार जी हनुमान ही थे जब हिन्दू समाज अपने ज्ञान, विज्ञान, गौरव को भूल अंग्रेजी सभ्यता का दास बन रहा था, तब इन्होंने हनुमान की भांति संजीवनी रुपी गीता प्रेस गोरखपुर (सनातन शक्तिपुंज) की स्थापना कर जो सनातनियों को जड़ से जोड़े रखने का भगीरथी प्रयास किया । उसके लिए भारत का समाज हमेशा इनका ऋणी रहेगा। इन लोगो ने अभावो में रहकर भी कैसे संस्थान खड़े किए होंगे जो सम्पूर्ण विश्व मे वैदिक ग्रंथ पहुचाने वाले सबसे बडे संस्थान बनकर उभरे।
न पैसा न संसाधन फिर भी समाज की आने वाली पीढ़ियों तक शास्त्रों का अमर ज्ञान पहुचाने के लिए अपना सबकुछ वार दिया।
स्वर्गीय श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार जी जैसे महापुरुषों के द्वारा ही वह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को ज्ञान पहुंचाने वाली ऋषि परम्परा जीवित है।
जो समाज अपने इतिहास और महापुरुषों को भुल जाते है वो समाज कुछ समय में ही नष्ट हो जाता है , इसलिए हनुमान प्रसाद पोद्दार जी जैसे महात्माओं को कभी मत भूलो ये ही भारत के संस्कृति के इस अक्षय वृक्ष की जड़ है।
साभार,,,,

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]