नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *दो भाईयों की जमीन के विवाद से शुरू हुआ आपसी रंजिश का मामला अब हत्या के आरोप तक पहुंचा*  – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*दो भाईयों की जमीन के विवाद से शुरू हुआ आपसी रंजिश का मामला अब हत्या के आरोप तक पहुंचा* 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*दो भाईयों की जमीन के विवाद से शुरू हुआ आपसी रंजिश का मामला अब हत्या के आरोप तक पहुंचा*

 

परतावल महाराजगंज : श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 14 महात्मा गांधी नगर (अकटहवा) में एक युवती के साथ हत्या का प्रयास का मामला सामने आया है। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

दो भाईयों की जमीन के विवाद से शुरू हुआ आपसी रंजिश का मामला अब हत्या के आरोप तक पहुंच गया है ।

मालूम हो कि वार्ड नंबर 14 अकटहवा निवासी देवशरण सिंह जो अब इस दुनिया में नही है , उनका हाल ही में देहांत उनके निवास स्थान से गांव से थोड़ी दूर पर ड्रेन है उसी ड्रेन में उनकी तैरती हुई शव मिली थी। पिता के मौत के बाद दोनो भाईयों में सहमति नहीं बन पाई थी और उनके ब्रह्मभोज दोनों भाइ अपने-अपने तरीके से अलग-अलग किया । बड़े बेटे राम सिंह ने अपने पैतृक निवास से किया तो छोटे बेटे पवन सिंह ने अपने नए मकान परतावल में किया ।राम सिंह बाहर रह कर काम करते हैं और वह अपने परिवार समेत घर आए की उसी रात को अचानक उनके साथ घटना घटित हो जाती है बिल्कुल रहस्यमई परिस्थिति में बुधवार को भोर में लगभग 3:45 बजे घर के अन्दर घात लगाए बैठे बदमाशों ने शौच के लिए गई युवती को बंधक बनाया, हत्या करने का प्रयास कर रहे थे की युवती की मां को भनक लग गई, और अपराधी वहा से भाग निकले और पूरा मामला लगभग 15 फिट के अन्तराल मे हुआ है । जबकि राम सिंह का सीधा आरोप अपने सगे भाई पवन सिंह और उनकी पत्नी पर लगा रहे हैं, यही नहीं इससे पहले पिता के मौत का भी आरोप अपने छोटे भाई पर लगा चुके हैं ।छोटे भाई पवन सिंह की पत्नी मधुमिता सिंह ने बताया कि मैं अपने परिवार समेत परतावल के वार्ड नंबर 06 आजाद नगर में लगभग एक वर्ष से रहती हूं मेरे पति 9 सितंबर को लगभग 3 बजे परतावल से दिल्ली के लिए निकल गए थे , उनका अर्जेट वीजा होने के कारण रसिया (विदेश) चले गए हैं । जमीनी विवाद को लेकर मेरे भसुर राम सिंह हमेशा किसी ना किसी बहाने मेरे पति पर आरोप लगाते रहते है । मधुमिता सिंह का कहना है कि वह अपने बड़े बेटे अश्वनी सिंह के साथ पारिवारिक पंचायत के लिए अहिरौली, बांसगांव जिला गोरखपुर में गई हुई थी । मंगलवार को इस घटना की जानकारी पाकर बुधवार को अपने बच्चे, भसूर जय सिंह के साथ अकटहवा आई तो मेरे दरवाजे पर पुलिस और ग्रामीण मौजुद थे मेरे सगे भसूर राम सिंह शुरू से बेईमानी प्रवृति के हैं मुझे और मेरे पति को प्रताड़ित करते हैं धोखे से जमीन के हिस्सेदारी मे भी लम्बा घालमेल किए हैं और हमेशा विवादित इल्जाम लगाते रहते हैं ।पीड़िता के पिता राम सिंह का कहना है कि मेरा और मेरे भाई पवन सिंह का संयुक्त (कंबाइंड) मकान है, राम सिंह के कथनानुसार : मेरी बच्ची कमरे में सोई हुई थी लगभग भोर के 3.45 बजे के आसपास शौच के लिए बगल में ही शौचालय गई, और कुछ अपराधी पहले से ही घर में छिपे हुए थे की मेरी बिटिया जैसे ही शौचालय से बाहर निकली, पीछे से पकड़ कर मुंह दबा दिया और खींचकर छत से फेंकने के लिले जा रहे थे शायद जब किसी को नीचे देखा तब वापस फिर नीचे लाए पटक कर हाथ- पैर बांध दिया और मुंह के अंदर शीशा तथा कपड़ा ठुस कर कमरे में फेंक दिए थे ।ड़िता का बयानपीड़ित लड़की का कहना है कि मैं रात को उठी और मम्मी से बोली की मैं टॉयलेट जा रही हूं, टॉर्च जलाकर आई और टॉर्च सीढ़ी पर रख दी थी और नल पकड़ने ही वाली थी कि तब तक अचानक कोई पीछे से आकर कोई मेरा मुंह पकड़ा तो कोई हाथ पकड़ा और सीधा सीढ़ी चढ़ते हुए, सीधा छत पर ले गए दीवाल के सहारे खड़ा किया । इस घटना को एक बूढ़ा आदमी देख रहा था फिर वापस पीछे लेकर आया । एक मेरा मुंह पकड़ा हुआ था, एक ने हाथ बांधा, एक ने पैर बांध दिया और फिर सिर पर और पेट पर मारने लगे, जब गर्दन दबाने लगे, तब तक मम्मी जाग गई फिर मुझे इस कमरे में धक्का देकर सभी भाग गए |

मौके पर सीओ सदर आभा सिंह, श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी मनीष पटेल, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, हेडकास्टेबल वीरेंद्र कुमार, कास्टेबल हिमाशु सिंह, प्रताप राजभर आदि उपस्थित रहे

इस प्रकरण थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जांच करदोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]