नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *43वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी बजहा के द्वारा एक लड़के और नाबालिक नेपाली लड़की को AHTU उत्तर प्रदेश पुलिस को किया सुपुर्द* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*43वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी बजहा के द्वारा एक लड़के और नाबालिक नेपाली लड़की को AHTU उत्तर प्रदेश पुलिस को किया सुपुर्द*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*43वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी बजहा के द्वारा एक लड़के और नाबालिक नेपाली लड़की को AHTU उत्तर प्रदेश पुलिस को किया सुपुर्द*

 

दिनांक 12.09.2024 को 43वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी बजहा के जवानो द्वारा 01 लड़के को नेपाली नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर नेपाल से भारत लेकर आने से रोका गया और ए0.एच0.टी0, यू0. उत्तर प्रदेश पुलिस सिद्धार्थनगर को सुपुर्द किया।
सूचना प्राप्त हुई कि सीमा स्तंभ 552/1 के समीप रामनगर गाँव के रास्ते से एक लड़के द्वारा नेपाली नाबालिक लड़की को बहलाकर नेपाल से भारत लेकर आने के फ़िराक में है , सूचना प्राप्त होते ही सीमा चौकी बजहा के प्रभारी द्वारा गस्ती पर गए पार्टी को सूचित कर 02 अन्य महिला कार्मिक को मौके पर भेजा गया, चिन्हित स्थान पर पहुँचने के उपरांत गस्ती दल द्वारा देखा गया कि एक लड़का और लड़की पैदल भारतीय प्रभाग में प्रवेश कर रही है लड़की नाबालिक प्रतीत हो रही थी तथा संदेह के आधार पर गस्ती दल द्वारा दोनों से पूछ-ताछ की गई जिसमे लड़के ने अपना नाम माला बाबु, उम्र- 22 वर्ष पिता- राजेंद्र कहार, ग्राम-नरकुल, पोस्ट- नरकुल, थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर बताया, पूछ-ताछ के दौरान उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। मामला संदेहास्पद लगने के कारण गस्ती कमांडर द्वारा समवाय प्रभारी को तत्पश्चात समवाय प्रभारी द्वारा तत्काल इसकी सूचना AHTU क्षे. मु. स.सी.बल गोरखपुर 66वी वाहिनी, MSS/NGO, AHTU उत्तर प्रदेश पुलिस, सिद्धार्थनगर को दी गई | थोड़ी देर बाद सभी टीमों के आने पर फिर से दोनों से अलग अलग कर गहनता से पूछताछ करने पर लड़के ने बताया कि वह अपने ननिहाल सिसहनिया, नेपाल में रहता है तथा उसी गाँव में उस लड़की का भी घर है, वे दोनों एक दुसरे को पिछले 03 वर्षों से जानते है तथा वे लोग भागकर शादी करने के लिए भारत में आ रहे थे,चूँकि लड़की नाबालिक थी और घरवालों को बिना बताए माला बाबु द्वारा बहला-फुसलाकर उस लड़की को भारत लेकर आ रहा था जोकि मानव तस्करी का शिकार हो सकती थी,तत्पश्चात उचित कागजी कार्यवाही के पश्चात् भारतीय NGO मानव सेवा संस्थान, सिद्धार्थनगर और AHTU , 66वी वाहिनी की उपस्थिति में उक्त नाबालिक लड़की और लड़के को AHTU पुलिस सिद्धार्थनगर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।
भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये नाका, पेट्रोलिंग एवं अन्य प्रचालन गतिविधियों द्वारा 43वी वाहिनी एस.एस.बी निरन्तर प्रयासरत है एवं अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान,मानव तस्करी ,नशीली दवा, अवैध मुद्रा व वन्य जीव और उत्पाद को जब्त किया जा रहा है तथा उसमे सम्बंधित लिप्त व्यक्तियों पर नकेल कसी जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]