नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महाकुंभ में फर्जी साधु नहीं कर पाएंगे एंट्री,जारी होगा साधु-संतों के लिए आईकार्ड* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महाकुंभ में फर्जी साधु नहीं कर पाएंगे एंट्री,जारी होगा साधु-संतों के लिए आईकार्ड*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*महाकुंभ में फर्जी साधु नहीं कर पाएंगे एंट्री,जारी होगा साधु-संतों के लिए आईकार्ड*

प्रयागराज।संगम नगरी में महाकुंभ में आने वाले फर्जी साधु-संतों की अब खैर नहीं।अब अखाड़े के साधु-संतों के लिए आईकार्ड जारी होगा।देश भर के सभी 13 अखाड़ों के साधु-संतों के लिए आईकार्ड जारी होगा।नकली साधु-संतों से अपनी अलग पहचान करने के लिए अखाड़ों ने खुद ही यह अहम निर्णय लिया है।इन परिचय पत्रों में साधु-संतों का नाम- पता,मोबाइल नंबर और उनका अखाड़े में पद वगैरा का ब्योरा होगा।इसे अखाड़े के उच्च पदाधिकारी जारी करेंगे।

संगम नगरी में 2025 जनवरी में होने जा रहे महाकुंभ में अखाड़ों के साधुओं का यह नया लुक सामने आएगा।देश में लगातार बढ़ रही भगवा धारियों की भीड़ के बाद कई बार यह सुनिश्चित कर पाना मुश्किल हो जाता है कि कौन भगवा धारी सचमुच में साधु है और कौन संत के वेश में अराजक त्व या नकली साधु है।अब यह दुविधा नहीं रहेगी।

देश के 13 अखाड़ों ने फैसला किया है कि अब अखाड़ों से जुड़े हर साधु-संत के लिए आईकार्ड जारी होगा। ​इस आई कार्ड में साधु-संत का पासपोर्ट साइज,फोटो,नाम,पता,मोबाइल नंबर के अलावा सम्बंधित अखाड़े में उसके पद का पूरा ब्योरा दर्ज होगा।अखाड़े के सचिव के हस्ताक्षर से तैयार आईकार्ड में एक गोपनीय बार कोड भी होगा,जिसकी जानकारी केवल अखाड़े के सचिव के पास ही होगी।नकली साधुओं और अराजकतत्वों द्वारा खुद को ​साधु बताने से बदनाम हो रही सन्त परंपरा को असली संन्यासियों से अलग करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

संगम नगरी में महाकुंभ से इसकी शुरुआत होगी।पिछले अर्धकुंभ में भी यह प्रस्ताव रखा गया था,लेकिन आपसी विवाद की वजह से यह अमल में नहीं लाया जा सका है।यह जानकारी महानिर्वानी अखाड़ा के सचिव यमुना पुरी ने दी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]