नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *फरेंदा को नया जिला बनाने के प्रस्ताव को जिला प्रशासन ने किया खारिज* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*फरेंदा को नया जिला बनाने के प्रस्ताव को जिला प्रशासन ने किया खारिज*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*फरेंदा को नया जिला बनाने के प्रस्ताव को जिला प्रशासन ने किया खारिज*

 

 

महराजगंज फरेंदा को एक नए जनपद के रूप में विकसित करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है जिसमें महराजगंज की फरेंदा और नौतनवां तहसीलों को गोरखपुर जिले की कैंपियरगंज तहसील के साथ मिलाकर नया जनपद ‘फरेंदा’ बनाया जाएगा। इस संबंध में राजस्व परिषद के उप भूमि व्यवस्था आयुक्त भीष्म लाल वर्मा ने गोरखपुर के मंडलायुक्त, महराजगंज और गोरखपुर जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, इस प्रस्ताव को लेकर महराजगंज जिला प्रशासन ने आपत्ति दर्ज कराई है। वर्तमान में महराजगंज जिले में चार तहसीलें हैं-महराजगंज सदर, निचलौल, फरेंदा और नौतनवां। अगर फरेंदा और नौतनवां को मिलाकर नया जनपद बना दिया जाता है, तो महराजगंज में केवल दो तहसीलें महराजगंज सदर और निचलौल) बेचेंगी,
जो शासन के मानक के अनुरूप नहीं है। हालांकि कि सूत्र बताते हैं कि फरेंदा को जिला बनाए जाने में कोई अड़चन नहीं आएगी क्योंकि महराजगंज जनपद में परतावल ,सिसवा या घुघली में से कोई एक नई तहसील बनाए जाने की व्यापक चर्चा है। परतावल को तो पहले से ही तहसील बनाए जाने की मांग की जा रही है।वैसे शासन का मानक है कि किसी भी जिले में न्यूनतम तीन तहसीलें होनी चाहिए। महराजगंज जिला प्रशासन ने इस मुद्दे को ध्यान में रखते हुए शासन को अपनी आपत्ति भेजी है। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि जिले का मानक तीन तहसीलों का होता है और यदि फरेंदा और नौतनवां को काटकर नया जनपद बनाया जाता है तो महराजगंज का अनुपात बिगड़ जाएगा। इस कारण से महराजगंज प्रशासन ने नए जनपद के गठन पर पुनर्विचार की आवश्यकता जताई है। नए जनपद के गठन का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को सुगम और प्रभावी बनाना है लेकिन महराजगंज प्रशासन की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव पर अब शासन को अंतिम निर्णय लेना होगा।

इस रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि नया जनपद बनेगा या नहीं और अगर बनेगा तो महराजगंज के प्रशासनिक ढांचे पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा !

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]