नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,  *प्रसिद्ध कवियत्री अर्चना सिंह को नेपाल के लुंबिनी में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में किया गया सम्मानित* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

 *प्रसिद्ध कवियत्री अर्चना सिंह को नेपाल के लुंबिनी में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में किया गया सम्मानित*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*प्रसिद्ध कवियत्री अर्चना सिंह को नेपाल के लुंबिनी में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में किया गया सम्मानित*

नेपाल की प्रसिद्ध संस्था ‘शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल’ द्वारा भाषा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों को एक ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से आज सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित किए गए हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में बहुमुखी प्रतिभा की धनी शिक्षिका तथा महराजगंज की युवा साहित्यकार अर्चना सिंह को ” यहिंदी काव्य रत्न” के मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। अर्चना सिंह महराजगंज जनपद की कवयित्री हैं जिनकी सैकड़ों रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है। वह साहित्य के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान के लिए अब तक दर्जनों सम्मान मिल चुके हैं। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु के अनुसार अर्चना सिंह की रचना जीवंत लगती है, बड़े अच्छे शब्दों का चयन किया है कविता में। ऐसे लेखकों से ही असली समाज का निर्माण होता है जो विकास और सकारात्मक परिवर्तन के लिए लिखते हैं। ऐसे विशिष्ट रचनाकारों की पहचान कर राजकीय सम्मान करने की आवश्कता है।

आयोजित किए गए इस प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका, कनाडा तथा तंजानिया से 6742 रचनाकारों की सहभागिता थी जिसमें 675 प्रतिभाओं का उत्कृष्ट कविता के आधार पर चयन कर सम्मानित किया गया है। आयोजक संस्था को धन्यवाद देते हुए वरिष्ठ साहित्यकार अर्चना सिंह ने कहा कि शब्द प्रतिभा वर्षों से देश विदेश के कवि तथा लेखकों को विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से सम्मान कर प्रोत्साहित करती आई है । निःसंदेह संस्था द्वारा किए जा रहे ऐसे कार्य से हम जैसे हजारों लेखकों को प्रोत्साहन मिला है। संस्था की सचिव चरना कौर ने कहा कि हिंदी आज किसी एक देश की भाषा नहीं बल्कि विश्व भाषा बन चुकी है। सभी के अपनी भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में हजारों साहित्यकारों ने प्रतिभागिता की जो संस्था के लिए गर्व का विषय है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]