नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *धर्म छिपाकर फंसाया प्‍यार के जाल में और फिर रेप,शादी, तलाक,आरोपी गिरफ्तार* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*धर्म छिपाकर फंसाया प्‍यार के जाल में और फिर रेप,शादी, तलाक,आरोपी गिरफ्तार*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*धर्म छिपाकर फंसाया प्‍यार के जाल में और फिर रेप,शादी, तलाक,आरोपी गिरफ्तार*

बाराबंकी।उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी में एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर युवती को पहले अपने प्‍यार के जाल में फंसाया फिर उसके साथ रेप किया।युवती ने जब आरोपी युवक पर दबाव बनाया तो उसने युवती के साथ शादी कल ली और फिर तलाक दे दिया।इस मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी,लेकिन पुलिस ने जब पीड़िता की सुनवाई नहीं की तो उसने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में गुहार लगाई।सीजेएम के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मोहम्‍मद आजम जैदी नाम के युवक ने अपना धर्म छिपाकर शहर की रहने वाली युवती को पहले प्यार के जाल में फंसाया और इच्छा के विरूद्ध उससे रेप किया।युवती को सच का पता चलने के बाद आरोपी ने उससे निकाह कर लिया।हालांकि युवक का रवैया उस वक्‍त बदल गया जब कुछ वक्त बाद गर्भवती युवती ने बच्ची को जन्म दिया।युवक ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।इसके बाद आरोपी ने युवती को तलाक दे दिया। इसके बाद से ही युवती अपने मायके में है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि युवक ने अपना धर्म छिपाकर युवती को प्यार के झूठे जाल में फंसाया।इस बीच युवती को युवक के वास्तविक धर्म का पता लग गया तो उसने विरोध किया।हालांकि आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बदनाम करने की धमकी दी।युवती गर्भवती हो गई और उसने निकाह के लिए दबाव बनाया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सितम्बर 2016 में दोनों ने निकाह कर लिया और 2017 में युवती ने एक पुत्री को जन्म दिया।इसके बाद से ही आरोपी का पत्नी और पुत्री के प्रति रवैया बदल गया।आरोपी ने दोनों को छोड़ दिया।आखिर में युवती ने तहरीर देखकर मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद विभिन्‍न धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्‍होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]