नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिले में विभिन्न स्थानों पर स्पा और होटलों में चल रहे अवैध धंधा, प्रशासन नाकाम* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिले में विभिन्न स्थानों पर स्पा और होटलों में चल रहे अवैध धंधा, प्रशासन नाकाम*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिले में विभिन्न स्थानों पर स्पा और होटलों में चल रहे अवैध धंधा, प्रशासन नाकाम*

*जिला मुख्यालय के सहजनवां, नौसढ़, गीडा, भीटी रावत, गीडा के सेक्टर 22,जीरो प्वाइंट, चिलुआताल, डोहरिया, जंगल कौड़ियां,पीपीगंज आदि जगहों पर चल रहा अवैध कारोबार*

मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर स्वच्छ छवि वाले जिले के तौर पर सुमार था लेकिन आज जिले में अपने स्पा और होटलों को चमकाने के लिए होटल तथा स्पा के आड़ में देह व्यापार चला रहे हैं जो विशेष रूप से होटल मैनेजमेंट के देख रेख में संचालित होता है जिसमें एक या दो घंटे में अधिक रकम मिल जाता है ऐसे में प्रतिदिन हजारों रुपए की कमाई हो जाती है जो यह कमाई होटल के भरोसे असम्भव है लेकिन यही कारण रहा है कि गीडा थाना,पीपीगंज, चिलुआताल क्षेत्र व सहजनवां थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष कई स्पा व होटलों का खुलना देह व्यापार का संकेत है जो लोगों को अपने तरफ आकर्षित कर रहा है इस स्थिति में जिला प्रशासन की लापरवाही व गहन जांच व समय-समय पर छापेमारी न होने से जिला प्रशासन पर भी सदेह के घेरे में रख कर लोग तरह तरह के सवाल उठा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी से यह पता चला कि जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न जगहों में जो सहजनवां के गीडा सेक्टर22,नौसढ़, भीटी रावत,चिलुआताल थाना क्षेत्र के जीरो पॉइंट, जगतबेल, डोहरिया, व फोरलेन के अगल बगल आदि जगहों पर चल रहा अवैध कारोबार का धंधा है वह विशेष रूप से होटल मैनेजमेंट के
देख रेख में संचालित होता है जिसमें विशेष रूप से किसी द्वारा पेशकश करने पर होटल मैनेजमेंट समयानुसार कमरा बुक करता है जो एक या दो घंटे के लिए सिमित प्रतिबंध के साथ मोटी रकम लेकर देह व्यापार चलाता है जिसमें उसे एक व्यक्ति से हजारों रुपए की कमाई आसानी से हो जाता है। यही नहीं इस कारोबार के अलावा लोगों द्वारा अवैध संबंध बनाने के लिए भी मोटी रकम मिल जाता है तथा इनसे न कोई आईडी प्रूफ मांगा जाता है नहीं जिला प्रशासन द्वारा इन होटलों पर समय-समय पर चेक किया जाता है
जबकि ऐसे जगहों पर पुलिस प्रशासन व एलाऊ द्वारा समय-समय पर इन्ट्री रजिस्टर सहित सीसीटीवी कैमरे की फुटेज आदि की गहन जांच किया जाता तो ऐसे कारनामे जिले के अन्दर नहीं होता। इस स्थिति में जिला प्रशासन की लापरवाही व गहन जांच व समय-समय पर छापेमारी न होने से जिला प्रशासन पर भी संदेह के घेरे में रख कर लोग तरह तरह के सवाल उठा रहे हैं।वही गीडा के औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 22मे तो पूरी तरह मानक की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं होटल कारोबारी दिन हो या रात यहाँ पर हमेसा युवक व युवतियों का आवागमन लगा रहता है वही जिम्मेदार लोगों को बताने के बाद भी कोई कार्यवाही नही होती है जिससे इन कारोबारियों का मनोबल बढ़ा हुआ नजर आ रहा है और कारोबार को धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है।
*होटलो व स्पा सेंटरों में हो रहा देह व्यापार का धंधा*
जंगल कौड़िया। चिलुआताल व पीपीगंज थाना क्षेत्र के होटलो में देह व्यापार का धंधा चरम सीमा पर फल फूल रहा है। नाबालिकों को घंटो के रेट पर कमरा उपलब्ध करना और कस्टमर को लड़कियां उपलब्ध कराना इन होटल का मूल पेसा बन चुका है।
सहजनवा जंगल कौड़ियां फोरलेन पर जगह-जगह खुले होटलो में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा है ।कमाई का सबसे बड़ा स्रोत बन चुका है ज्यादा तर जोडे नाबालिक आते हैं इन जोड़ों को अधिक रेट में दो से तीन घंटा के लिए कमरा बुक किया जाता है। यदि कोई कस्टमर अकेला आता है तो उसे मौज-मस्ती के लिए लड़कियां भी उपलब्ध कराई जाती है। इसकी जानकारी जिम्मेदारों को है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]