नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *ब्रेकिंग न्यूज-जौनपुर जनपद के मडियाहू तहसील अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*ब्रेकिंग न्यूज-जौनपुर जनपद के मडियाहू तहसील अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*ब्रेकिंग न्यूज-जौनपुर जनपद के मडियाहू तहसील अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका*

 

जौनपुर।जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल की अध्यक्षता में अमेरिका में आरक्षण पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा विवादित बयान देने पर रोष प्रकट करते हुए गांधी तिराहे पर बृहस्पतिवार को पुतला फूंका गया। उक्त अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं भाजयुमो के लोग मौजूद रहे ।
बताते चलें कि मडियाहू नगर के श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में भाजपा जिला अध्यक्ष मछली शहर रामविलास पाल की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक किया, बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में आरक्षण पर दिए गए विवादित टिप्पणी पर रोष व्यक्त किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि नेता प्रत्यक्ष राहुल गांधी का यह कृत्य भारत के लिए असंवैधानिक है तथा हम लोग इसकी घोर निंदा करते हैं, बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्री राम जानकी परिसर से उनका पुतला लेकर पैदल कोतवाली के सामने गांधी तिराहे पर पहुंचे और उनका पुतला दहन किया राहुल गांधी भारत छोड़ो तथा राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
उक्त अवसर पर मछली शहर भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह पूर्व जी उपब्लाक प्रमुख चंद्र प्रकाश सिंह “पप्पू” , भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह , शिव शंकर गुप्ता, स्कंद पटेल ,मनोज चौरसिया, महेश चौहान, रवि मौर्य, अरविंद चौरसिया ,डॉ राकेश तिवारी, सरोज मौर्य, विजय मौर्य, राजकुमार सिंह, रविंद्र तिवारी ,रामलाल मौर्य, कवलजीत सिंह गब्बर ,रोहित जायसवाल, सरदार बंटू सिंह, सरदार पुनीत सिंह, सभासद बबलू सोनकर, शीतल गंज मंडल अध्यक्ष रवि शंकर दुबे , मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]