नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *एक दिवसीय प्रवास पर आरा पहुंचे भोजपुरी पत्रिका “अमन” के संपादक,भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच का किया अवलोकन।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*एक दिवसीय प्रवास पर आरा पहुंचे भोजपुरी पत्रिका “अमन” के संपादक,भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच का किया अवलोकन।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*एक दिवसीय प्रवास पर आरा पहुंचे भोजपुरी पत्रिका “अमन” के संपादक,भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच का किया अवलोकन।*

 

 

आरा (भोजपुर)19 सितंबर। भोजपुरी भाषा के प्रचार प्रसार एवं भोजपुरिया समाज द्वारा भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर किए जा रहे प्रयासों की विवेचना करने हेतु भोजपुरी भाषा की मासिक पत्रिका ” अमन ” के संपादक देवरिया उत्तर प्रदेश के निवासी डॉ जनार्दन सिंह आरा पहुंचे।

विदित हो कि भोजपुरी भाषा के उत्थान को लेकर श्री सिंह द्वारा कई सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं जिनमे उनकी  भोजपुरी भाषा में प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका” अमन ” की भी भूमिका सराहनीय है।

बिहार और उत्तर प्रदेश में किए गए अपने कई प्रवासो के बाद डॉ जनार्दन सिंह ने आरा के कई साहित्यकारों और भोजपुरी प्रेमियों से मुलाकात की और भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर किए जा रहे उनके प्रयासों की जानकारी भी ली।इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से  साहित्यकार रविंद्र शाहाबादी एवं भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह से मुलाकात की और स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर में स्तिथ भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच परिसर में स्थापित लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया साथ ही परिसर में स्थापित भारत रत्न शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां और मृदंगवादक बाबू ललन जी की प्रतिमा का भी अवलोकन किया। उन्होंने भिखारी ठाकुर संस्थान के माध्यम से की जा रही भोजपुरी भाषा और लोक संस्कृति की रक्षा की सराहना करते हुए उक्त कार्यों के लिए संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनकी सराहना की।

साथ ही उन्होंने आगामी दिसंबर में होने वाले भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 में अपनी उपस्तिथि हेतु सहमति प्रदान की। अपने इस प्रवास के दौरान डॉ सिंह ने अपनी मासिक पत्रिका “अमन” की प्रति पत्रकार नरेंद्र सिंह को भेंट स्वरूप दी।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]