नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, चिल्हिया विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, चिल्हिया विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सिद्धार्थनगर 20 सितम्बर 2024/ जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, चिल्हिया विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया।

 

 

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 329 बच्चों का नामांकन है जिसमे 310 बच्चे उपस्थित थे। जिलाधिकारी द्वारा पीटीएम रजिस्टर, निपुण तालिका, शिक्षक डायरी, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर, मिड्डे मील रजिस्टर आदि को देखा गया। जिलाधिकारी ने कम्पोजिट ग्राण्ट की सूची को दीवार पर चस्पा कराने का निर्देश दिया। विद्यालय में मिड्डे मील मीनू के अनुसार बना था। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में बने मिड्डे मील भोजन के स्वाद को खाकर देखा गया गुणवत्ता ठीक न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये गुणवत्तायुक्त मिड्डे मील बनवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान निपुण तालिका पूर्ण न होने पर शिक्षामित्र सुनीता वर्मा का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति शतप्रतिशत व बच्चे ड्रेस, जूता मोजा आदि अनिवार्य रूप में पहन कर आयें। जिलाधिकारी द्वारा अभिभावको की नियमित बैठक कराने तथा बच्चों के अभिभावको को प्रेरित करें की जूता-मोजा आदि खरीद लें। टीएलएम का सामान पाया गया। सभी शिक्षकगण उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने विद्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]