नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महराजगंज महोत्सव में विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दृष्टिगत स्क्रीनिंग की शुरुआत जीएसवीएस इंटर कॉलेज में हुआ।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महराजगंज महोत्सव में विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दृष्टिगत स्क्रीनिंग की शुरुआत जीएसवीएस इंटर कॉलेज में हुआ।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 20 सितंबर 2024, *महराजगंज महोत्सव में विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दृष्टिगत स्क्रीनिंग की शुरुआत जीएसवीएस इंटर कॉलेज में हुआ।*

स्क्रीनिंग में समूह नृत्य वर्ग में कुल 53 विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनमे 32 विद्यालयों ने जूनियर वर्ग में और 21 विद्यालयों ने सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया। स्क्रीनिंग में छात्र–छात्राओं ने रंग–बिरंगे परिधानों में फिल्मी गानों से लेकर शास्त्रीय और लोक गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। प्रत्येक प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजीं और उपस्थित छात्रों और शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

निर्णायक मंडल में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, एसडीएम (प्रो) शिवाजी, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी आनंद मिश्रा, अनमोल, पंकज मौर्या और रितेश शामिल रहे। निर्णायक मंडल द्वारा सफल समूहों का चयन वेशभूषा, भाव भंगिमा, संयोजन सहित विभिन्न मानकों पर किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन शिरोमणि दुबे ने किया।

प्रतिभागी विद्यालयों में राजकीय बालिका विद्यालय महराजगंज, प्राथमिक विद्यालय गिराहियां, दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, पैरामाउंट एकेडमी, आर.के. सनशाइन सहित विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय शामिल रहे।

इस दौरान अविनाश मिश्र, कैलाश कुमार, आशीष सिंह, अमरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]