नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *कुशीनगर में जाली करेंसी के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता रफी खान को गिरफ्तार* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*कुशीनगर में जाली करेंसी के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता रफी खान को गिरफ्तार*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*कुशीनगर में जाली करेंसी के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता रफी खान को गिरफ्तार*

 

कुशीनगर /महाराजगंज! उत्तर प्रदेश स्थित कुशीनगर में कथित तौर पर जाली करेंसी के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता रफी खान को गिरफ्तार किया है। हालांकि सपा ने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है। आरोप है कि सपा नेता इलायची कारोबार की आड़ में नकली नोट का काम करता था। आरोप है कि सपा नेता का कनेक्शन, यूपी, बिहार और बंगाल तक था।

 

रफी खान के कथित गैंग पर आरोप है कि उसने लोगों की जमीनों पर कब्जा की है। पुलिस के अनुसार नकली नोट का नेटवर्क सीमावर्ती इलाकों में चलाया जा रहा था। रफी खान पर जीएसटी की चोरी का भी आरोप है।

 

 

पुलिस ने नकली नोटों के बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 लाख 62 हजार के जाली नोट बरामद किए हैं।पुलिस की इस कार्रवाई में सपा नेता समेत 10 शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। इनके पास से अवैध हथियार का जखीरा मिला है…पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक ये शातिर अपराधी नेपाल के रास्ते जाली नोटों का कारोबार करते थे।कुशीनगर से सपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर उदयवीर ने मीडिया से कहा कि सरकार जाति धर्म देखकर काम न करे। कुशीनगर मामले पर समाजवादी पार्टी ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि धर्म देखकर काम हो रहा है। उदयवीर ने कहा कि अपनी पार्टी में माफिया रखते हैं डकैत रखते हैं और सपा के लोगों को पकड़ रहे हैं।सपा नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस दबाव में काम कर रही है। पुलिस के लोग सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में आकर लोग पाक साफ हो जातें हैं और दूसरी पार्टी के लोग सताये जा रहे है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]