नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *भिटौली विद्युत उपकेन्द्र के जड़ार गांव में बकाएदारों का कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कर्मियों के साथ हुई मारपीट-मुकदमा दर्ज* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*भिटौली विद्युत उपकेन्द्र के जड़ार गांव में बकाएदारों का कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कर्मियों के साथ हुई मारपीट-मुकदमा दर्ज*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*भिटौली विद्युत उपकेन्द्र के जड़ार गांव में बकाएदारों का कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कर्मियों के साथ हुई मारपीट-मुकदमा दर्ज*

 

 

 

महराजगंज। भिटौली विद्युत उपकेन्द्र के जड़ार गांव में बकाएदारों का कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की बताई जा रही है, लेकिन मंगलवार को इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है।

बताया जा रहा है कि जड़ार गांव में जांच के दौरान बिजली कर्मियों ने कनेक्शन काटना शुरू कर दिया। इससे नाराज लोगों से उनकी झड़प शुरू हो गई। आरोप है कि छ महिलाओं व पुरुषों ने बिजली कर्मियों कुछ को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। बिजली कर्मी भागकर अपने को बचाते दिख रहे हैं।

भिटौली विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि उनके छह स्टाफ बृजेश गौड़, संदीप निषाद, विनय, विनय मिश्रा, रोहित वर्मा, रामनिवास एवं पवन तिवारी जड़ार गांव में गए हुए थे। जांच पड़ताल के दौरान दो बड़े बकायदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए, जिससे आक्रोशित होकर महिलाएं अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में चोटिल हुए बिजली कर्मी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाए। भिटौली के जड़ार में बिजली कर्मियों को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा।भिटौली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य ने बताया कि
बिजली कर्मियों से मारपीट होने की तहरीर मिली है। है। इस मामले की जांच कर के कार्रवाई की जाएगी

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]