नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) और नगर निकाय के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक बुद्धा सभागार में अधिशासी अधिकारियों एवं प्रशासनिक प्रभारियों के साथ की गयी।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) और नगर निकाय के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक बुद्धा सभागार में अधिशासी अधिकारियों एवं प्रशासनिक प्रभारियों के साथ की गयी।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज 25 सितंबर 2024, *जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) और नगर निकाय के  विकास कार्यों की समीक्षा बैठक बुद्धा सभागार में अधिशासी अधिकारियों एवं प्रशासनिक प्रभारियों के साथ की गयी।*

बैठक में पी.एम. आवास, पी.एम. स्वनिधि योजना, एन.यू.एल.एम एवं निर्माण कार्यो के साथ नगराय निकायों की राजस्व व आय वृद्धि की भी समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि  जल्द से जल्द पी०एम० आवास निर्माण को पूरा कराया जाय। उन्होंने छत स्तर पर पहुंच चुके आवासों को मिशन मोड पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उनकी जियो टैगिंग के लिए भी कहा। जिलाधिकारी ने पी.एम. स्वनिधि योजना में न्यूनतम 80% वेंडर्स की प्रोफाइल तैयार कर ऋण वितरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने हाट बाजारों साप्ताहिक बाजार के रेहड़ी–पटरी व्यवसायियों को भी ज्यादा से ज्यादा पीएम स्वनिधि योजना से जोडने व परिचय पत्र जारी करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में सभी मुख्य चौराहो व मुख्य स्थलों पर सी.सी. टीवी कैमरे लगवाने, छठ घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, एकीकृत पीए सिस्टम लगवाने और ब्लैक स्पॉट को समाप्त करने को लेकर चल रहे कार्यों की जानकारी ली और कहा कि उक्त कार्यों को तेज करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम फरेन्दा नवीन कुमार, अपर एसडीएम मुकेश सिंह, समस्त अधिशासी अधिकारी, सीएमएम आनंद त्रिपाठी सहित डूडा से संबंधित  कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]