नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *डीआईजी गोरखपुर ने आज महराजगंज का किया भ्रमण* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*डीआईजी गोरखपुर ने आज महराजगंज का किया भ्रमण*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*डीआईजी गोरखपुर ने आज महराजगंज का किया भ्रमण*

 

 

 

महराजगंज।पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गोरखपुर आनन्द कुलकर्णी ने आज जनपद महराजगंज का भ्रमण और निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें महराजगंज स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस बल के जवानों ने सलामी दी।पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस उप महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सोमेंद्र मीना के साथ जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, लम्बित विवेचनाओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, और आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करने पर विशेष जोर दिया गया।

डीआईजी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल सतर्क रहे और हर स्थिति पर पैनी नजर रखे। उन्होंने निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए और हर छोटी-बड़ी घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया जाए। इसके साथ ही लम्बित मामलों का निपटारा शीघ्रता से करने और जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने डीआईजी के निर्देशों को गम्भीरता से लिया और उन पर शीघ्र अमल करने का संकल्प लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]