*प्रशासन द्वारा विवादित जमीन को जप्त किए जाने के बाद भी बल पूर्वक निकाली जा रही अवैध मिट्टी*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*प्रशासन द्वारा विवादित जमीन को जप्त किए जाने के बाद भी बल पूर्वक निकाली जा रही अवैध मिट्टी*
फरेन्दा महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया ग्राम सभा टिकौली टोले पर अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की बात प्रकाश में आ रही है बताया जा रहा है कि उक्त ग्राम सभा में जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है विवाद को देखते हुए बृजमनगंज पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई की रिपोर्ट उप जिलाधिकारी फरेन्दा को कर दिया जिसको संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी फरेंदा ने जमीन को जप्त कर सहनेदार नियुक्त कर दिया। उसके बावजूद एक पक्ष द्वारा जबरिया विवादित भूमि से अवैध खनन कराया जा रहा है दूसरे पक्ष का आरोप है कि उसके विरोधी और सहनेदार तथा स्थानीय पुलिस की मिली भगत से अवैध रूप से मिट्टी खाना कर कर जमीन की नवइयत को बदला जा रहा है। जिसकी शिकायत दूसरे पक्ष द्वारा स्थानीय पुलिस से करने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इस संबंध में उप जिलाधिकारी नवीन कुमार से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।
बृजमनगंज से दिनेश मिश्रा की रिपोर्ट
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





