*गायब हुए युवक का नगरौली माइनर में उतरता हुआ मिला शव*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*गायब हुए युवक का नगरौली माइनर में उतरता हुआ मिला शव*
परतावल/महराजगंज : श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल मे स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान के बगल से निकली नारायणी शाखा की बड़ी नहर मे मंगलवार को एक युवक के गिरे होने की आशंका मे परिजन तलाश कर रहें थे ।
मिली जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह नामक युवक उम्र (40) ग्राम सभा बसडीला उर्फ़ अमवा मंगलवार शाम को जिउतिया त्यौहार का बाजार करने के लिए गए थे जिनको नहर की पटरी पर बैठे देखा गया था । देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन तलाश मे जुटे थे । परतावल चौक मे स्थित देशी शराब के दुकान के बगल से निकली नारायणी शाखा की बड़ी नहर की पटरी पर युवक की बाइक मिली थी ।
गायब युवक रणजीत के परिजनों ने परतावल पुलिस चौकी पर तहरीर देखकर युवक की तलाश की मांग की।नहर के अगल बगल लोगों की बड़ी संख्या मे भीड़ जुटी थी।
मालूम हो कि आज सुबह नारायणी शाखा से निकली नगरौली माइनर में एक शव तैरता दिखाई दिया पहचान में पता चला की ये शव रणजीत सिंह का शव है सूचना मिलते ही परतवाल चौकी प्रभारी मनीष पटेल अपने पुलिस मय बल के साथ वहा पहुंच कर शव को कब्जे में लिया । शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थाना प्रभारी अभिषेक सिंह का कहना है कि शव का पंचनामा कर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा





