नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की हुई समीक्षा बैठक* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की हुई समीक्षा बैठक*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 27 सितंबर 2024, कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की हुई समीक्षा बैठक

 

 

महराजगंज जिलाधिकारी  ने बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी ली। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में भौतिक लक्ष्य 127 (₹ 246.46) के सापेक्ष 152 (मार्जिन मनी ₹ 376.92) आवेदन विभाग द्वारा विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं। इनमे अलग–अलग बैंकों द्वारा 70 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है और 54 मामलों में ऋण वितरित भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ओडीओपी योजना के तहत 24 लक्ष्य (वित्तीय लक्ष्य 73 लाख मार्जिन मनी) के सापेक्ष 16 आवेदन बैंको को भेजे गए हैं, जिसमे 09 आवेदन को स्वीकृत करते हुए ऋण का वितरण अलग–अलग बैंको द्वारा किया गया जा चुका है।

 

 

जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर ऋण वितरण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवेदनों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को उद्यमियों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया।

 

जिलाधिकारी ने एसी वाणिज्य कर को व्यापार मंडलों के साथ लगातार समन्वय करते हुए व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न भरने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने उद्यमियों से उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों समस्या के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता के आधार पर करने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, सहायक आयुक्त राज्यकर श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त राज्यकर श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका महराजगंज आलोक कुमार मिश्रा सहित उद्योग और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]