नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सड़क निर्माण में पीएनसी की भारी लापरवाही सामने आयी 50 घरों के लोग अपने घरों में कैद सड़क पर निकल जताया विरोध* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सड़क निर्माण में पीएनसी की भारी लापरवाही सामने आयी 50 घरों के लोग अपने घरों में कैद सड़क पर निकल जताया विरोध*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सड़क निर्माण में पीएनसी की भारी लापरवाही सामने आयी 50 घरों के लोग अपने घरों में कैद सड़क पर निकल जताया विरोध*

नौतनवा महाराजगंज। दो दिनों से हो रही बरसात ने पीएनसी द्वारा कराई जा रहे सड़क व ओवर ब्रिज के निर्माण में की जा रही भारी लापरवाही की पोल खोल करके रख दिया नौतनवा के बनैलिया माता मंदिर चौराहे पर ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य बिना सर्विस लेन का निर्माण कारण किया जा रहा है जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बनैलिया माता मंदिर से दक्षिण करीब 50 घरों के लोगों के निकलने का एकमात्र रास्ता कॉलोनी से निकलकर बाईपास सड़क में मिलता है इसके अलावा किसी भी तरफ से उनके निकालने का कोई रास्ता नहीं है करीब एक सप्ताह पूर्व से ओवर ब्रिज के पूर्वी हिस्से का निर्माण बिना सर्विस लेन दिए शुरू कर दिया गया और कॉलोनी से निकल कर बाईपास सड़क में मिलने वाली इंटरलॉकिंग सड़क पर मिट्टी गिराकर पाट दिया गया। मोहल्ले के लोगों के ऐतराज जताने के बाद भी पीएनसी के कर्मचारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसका परिणाम रहा दो दिनो से शुरू हुई बारिश से रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। जिससे 50 घरों से निकलने वाले लोग पूरी तरह से दो दिन से अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। इन 50 घरों के लोगों को प्रतिदिन होने वाले दूध और पानी,दवा तथा सब्जी की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गया है अब उनके सामने पीएनसी के कर्मचारीयों तथा उच्च अधिकारियों को कोसने के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। शनिवार को सुबह से ही मोहल्ले में हाहाकार मचा हुआ है लोग सड़कों पर निकालकर जिम्मेदारों को खुश रहे थे इस संबंध में मोहल्ले के लोगों ने बैठक कर सख्त रूप अपने का निर्णय ले लिया है इसके लिए जिलाधिकारी महाराजगंज को उनके व्हाट्सएप नंबर पर शिकायती पत्र भेज कर अपनी समस्या से अवगत कराया है मोहल्ले के लोगों ने अपने शिकायती पत्र में बनैलिया माता मंदिर समिति के लोगों के ऊपर भी रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है । उप जिलाधिकारी नौतनवा के वहां एक शिकायती पत्र देकर 24 घंटे के अंदर समस्या का समाधान होने पर सड़कों पर उतरने के लिये चेतावनी दे दिया है।इस संबंध में जब नायब तहसीलदार नौतनवा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है हमने पीएनसी के अधिकारियों से बात कर रास्ता ठीक करने के लिए कहा था।

नौतनवा महाराजगंज से दिनेश मिश्रा की रिपोर्ट

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]