नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *यूपी में बारिश का कहर जारी-कई जिलों में हाई अलर्ट घोषित* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*यूपी में बारिश का कहर जारी-कई जिलों में हाई अलर्ट घोषित*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*यूपी में बारिश का कहर जारी-कई जिलों में हाई अलर्ट घोषित*

 

 

 

भारत व नेपाल के तराई इलाकों में भारी बारिश ने यूपी और बिहार में खतरा बढ़ा दिया है। नदियां उफान पर हैं और लगातार बारिश का दौर जारी है। बिहार में कोसी का उफान जारी है। कोसी और गंडक नदी के प्रभाव वाले 13 जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वाल्मीकिनगर बैराज और कोसी बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

 

नेपाल के तराई इलाकों में भारी बारिश के चलते हालात बेहद खराब हैं। कोसी-सीमांचल के इलाके में अलर्ट जारी करते हुए सुपौल के डीएम ने 48 घंटे का हाई अलर्ट जारी किया है। सभी इंजीनियरों और अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के आदेश दिए गए हैं।

 

नेपाल के तराई इलाकों में जबरदस्त बारिश के चलते कोसी में 56 साल बाद 6.81 लाख क्यूसेक और गंडक नदी में 21 साल बाद 6 लाख क्यूसेक से अधिक पानी का अंदेशा है। कोसी नदी में साल 1968 में 5 अक्टूबर को रिकॉर्ड पानी आया था। उस समय जलस्त्राव 7.88 लाख क्यूसेक पानी आया था। गंडक नदी में 2003 में 31 जुलाई को 6.39 लाख क्यूसेक पानी आया था। अब पहली बार 21 साल बाद जलस्त्राव 6 लाख क्यूसेक पार जाने की आशंका है।

 

 

 

बारिश का कहर यूपी में भी जारी है। पूर्वांचल के महाराजगंज, कुशीनगर, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया समेत जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते बलरामपुर के 600 गांव अंधेरे में डूब गए हैं। वहीं गाजीपुर, सीतापुर और अयोध्या में तीन लोगों की मौत हो गई है। बिजली गिरने से ललितपुर में 3 और फतेहपुर में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं नेपाल से छोड़े गए पानी के चलते 24 घंटे में नदियों का जलस्तर बढ़ने का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले दो दिन से पूर्वांचल में बारिश का क्रम जारी है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी नेपाल, उत्तरी यूपी और उत्तर-पश्चिम बिहार में भारी का दौर रविवार तक जारी रह सकता है। इसके बाद मौसम के कमजोर पड़ने की संभावना है। 30 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव होगा और बारिश का दौर समाप्ति की ओर बढ़ेगा।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]