नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *कलेक्ट्रेट परिसर आज महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के शुभ अवसर पर आज जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा झंडारोहण किया गया।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*कलेक्ट्रेट परिसर आज महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के शुभ अवसर पर आज जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा झंडारोहण किया गया।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज 2 अक्टूबर 2024 *कलेक्ट्रेट परिसर आज महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के शुभ अवसर पर आज जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा झंडारोहण किया गया।*

 

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी और भजन का भी आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सर्वप्रथम महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी और कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा भी दोनों महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों तथा भारत को आजादी दिलाने हेतु उनके संघर्षों को याद किया गया। उन्होंने कहा कि हमें गांधी जी और शास्त्री जी के पदचिन्हों पर चलते हुए देश के प्रति सेवाभाव के साथ कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है गरीब तबकों के व्यक्तियों के कार्यों में सहभागिता निभाना तथा उन्हें न्याय दिलाना। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अपनी व्यथा लेकर, न्याय पाने की लालसा में आपके पास आता है, इसलिए आपका कर्तव्य बन जाता है कि उसे न्याय मिले। उन्होंने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता व सर्वोदय का सिद्धान्त आज भी हमारा मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। स्वच्छता से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को बनाये रखने में मदद मिलती है। सर्वोदय से सार्वभौमिकता एवं शोषणमुक्त समाज की प्रेरणा मिलती है। एक समतामूलक समाज की रचना में भागीदारी व हर व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में कार्य करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी तथा अतिरिक्त उपजिलाधिकारी द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये।1
महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जयन्ती पर सभी सरकारी तथा अर्द्धसरकारी स्कूल व कालेजों में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान लोगों ने दोनों महापुरुषों के विचारों, देश के प्रति उनकी समर्पण भावना और भारत की आजादी दिलाने हेतु उनके कार्यों के लिए याद किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]