नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम*

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी कल दिनांक 06 अक्टूबर, 2024 को प्रातः 10ः00 बजे प्रयागराज आयेंगे। तत्पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी संगम नोज, अक्षयवट, पातालपुरी, सरस्वती कूप एवं हनुमान जी के मंदिर के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी परेड में महाकुम्भ-2025 के प्रबन्धन एवं व्यवस्थाओं के सम्बंध में प्रस्तुतीकरण, सभी 13 पूज्यनीय अखाड़ों, खाक-चौक परम्परा, दण्डीबाड़ा परम्परा, आचार्यबाड़ा परम्परा व प्रयागवाल के पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे।

तत्पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी आईसीसीसी सभागार में महाकुम्भ-2025 के प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं के सम्बंध में प्रस्तुतीकरण, महाकुम्भ के कार्यों की समीक्षा, महाकुम्भ 2025 के लोगो/वेबसाइट एवं मोबाइल एप/भूमि एवं सुविधा एप्लीकेशन का अनावरण करेंगे तथा पुलिस विभाग द्वारा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का प्रस्तुतीकरण देखेंगे।

तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी भारद्वाज आश्रम, आई0ई0आर0टी0 सेतु का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात पूज्य शंकराचार्य आश्रम, ब्रम्हा निवास, अलोपीबाग में श्री स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती जी महाराज से भेंट करेंगे। तत्पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी लेप्रोसी चौराहे से नैनी रेलवे स्टेशन रोड़, नैनी रेलवे स्टेशन रोड़ से छिवकी रेलवे स्टेशन रोड व आदि वेणी माधव मंदिर अरैल का निरीक्षण करेंगे। मा0 मुख्यमंत्री जी अपरान्ह 04ः20 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]