*ब्रेकिंग न्यूज़* *ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
ब्रेकिंग न्यूज़
*ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज*
महराजगंज।(PMAY) भारत सरकार की एक योजना है जिसके तहत, देश के ग्रामीण और शहरी इलाकों में रहने वाले ग़रीब लोगों को घर दिए जाते हैं।इस योजना के तहत, लाभार्थियों को कई तरह की सुविधाएं भी दी जाती है।निचलौल ब्लाक के ग्राम सभा बकुलडिहा निवासी एक शिकायत कर्ता राम नयन पुत्र मुन्नर ने इसकी लिखित शिकायत किया था कि पंचायत अधिकारी राजीव रामचंद्रन व ग्राम प्रधान ननकू ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए गांव में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया ।
जांच में सही पाए जाने पर दोनों प्रधान और सेक्रेटरी के विरुद्ध ठूठीबारी कोतवाली में धोखाधड़ी और कुटरचित अभिलेख प्रस्तुत किये जाने के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
इस संबंध में ठुठीबारी कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया, कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज के आदेश पर पूर्व पंचायत सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान के विरुद्ध धारा156/3तहत धोखाधड़ी का मुक़दमा पंजीकृत कर लिया गया है,मामले की जांच एसआई प्रणव कुमार ओझा द्वारा किया जा रहा है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





