नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *53 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बाधित* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*53 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बाधित*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*53 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बाधित*

 

महराजगंज 09 अक्टूबर 2024, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार द्वारा आंगनबाडी केन्द्रों के निरीक्षण में पाये गये कमियों/विभागीय कार्यों में लापरवाही यथा पोषण ट्रैकर की फीडिंग में उदाशिनता, पोषाहार वितरण में अनियमितता की शिकायत, केन्द्र संचालन में लापरवाही इत्यादि के आधार पर 53 आंगनबाडी कार्यकत्रियों का मानदेय बाधित किये जाने का आदेश किया है, जिनमें बाल विकास परियोजना सदर की 04 आंगनबाड़ी कार्यकत्री बाल विकास परियोजना पनियरा की 24 आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बाल विकास परियोजना परतावल की 08 आंगनबाड़ी कार्यकत्री बाल विकास परियोजना सिसवों की 03 आंगनबाड़ी कार्यकत्री बाल विकास परियोजना निचलौल की 5 आंगनबाड़ी कार्यकत्री बाल विकास परियोजना फरेन्दा की 05 आगनबाड़ी कार्यकत्री बाल विकास परियोजना की 03 आगनबाडी कार्यकत्री बालविकास परियोजना लक्ष्मीपुर की 4 आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर कार्यवाही की गयी है। उक्त के अलावा बाल विकास परियोजना बृजमनगंज के 20 आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं बाल विकास परियोजना धानी के 28 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी घुघली को आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर चेतावनी जारी किया गया। साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं प्रभारी को समस्त निर्देश दिए गये हैं कि विभागीय कार्यों का समयबद्ध तरिके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करायें। पोषाहार वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता क्षम्य नहीं होगा। अपने परियोजनाओं में आंगनबाडी केन्द्रों का सघन निरिक्षण करते हुए विभागीय कार्यों का सत्-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करायें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर तत्काल संज्ञान में लाये जिससे कठोर कार्यवाही किया जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]