*चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का पंखा बरामद*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का पंखा बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी को मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष बाँसगांव के नेतृत्व में उ0नि0 मोहन कुमार झां मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 639/24 धारा 331(4),305 BNS बढोत्तरी धारा 317(2)BSN से संबंधित अभियुक्त आशीष त्रिपाठी पुत्र वेद प्रकाश त्रिपाठी ग्राम गोहलिया थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर के गिरफ्तार किया गया । कब्जे से चारी का पंखा बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 30.09.2024 को अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बहीडाडी बांसगांव के भवन से सीलिंग फैन चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
आशीष त्रिपाठी पुत्र वेद प्रकाश त्रिपाठी ग्राम गोहलिया थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0स0 639/24 धारा 331(4),305 BNS बढोत्तरी धारा 317(2)BSN थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
*बरामदगी-*
चोरी का 01 अदद पंखा
*गिरफ्तारी में शामिल टीम-*
1.उ0नि0 मोहन कुमार झां थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
2.हे0का0 रंजीत पाण्डेय थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
3 हे0का0 नन्दलाल राव थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
4.का0 कमलेश यादव थाना बासंगांव जनपद गोरखपर
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





